Tuesday 1 August 2017

✡Rashifal (1-Aug-2017)

 जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन❋ 

मेष:- आज आप कोई हद से ज़्यादा कार्य ना करें, अपने उपर सारी जिम्मेदारी ना ले, आज लोगों की मदद जरुर लें अपना कार्य पूरा करने के लिए।
क्या करें:- आज बिना विश्वास के साथ कोई कार्य ना करें, आज लोगों की बातों से ज़्यादा अपने आप पर विश्वास करेंगे तो अच्छा रहेगा।
क्या ना करें:- मित्रो के साथ किसी बात को लेकर कोई नासमझी ना हो उसका ध्यान रखना होगा, आज थोड़ा अपनी वाणी को मधुर बनाये रखे।

वृषभ:- अभी आपके जीवन मे जो बदलाव चल रहे हैं उसके हिसाब से अगर अपने आप को नहीं बदलेंगे तो आपको आगे जाकर पछतावा हो सकता है।
क्या करें:- अभी के लिए यह सोचने का सही समय नहीं है की क्या सही है और क्या गलत, फिलहाल आपको जो जैसा है वेसा चलाना होगा।
क्या ना करें:- आज कहीं विचारो में ना खोये रहें, आज किसी बात को लेकर गहरी सोच में ना डूबे रहें, काम काज में ध्यान रखना आपके लिए ज़रूरी हो सकता है।

मिथुन:- आज आपको अपनी काबिलियत को साबित करने का मोका मिल सकता है, आप जो अपने कार्य को लेकर प्रयत्न कर रहें थे उसे साबित करने का मोक मिल सकता है।
क्या करें:- आज जितनी धीरज से कार्य करेगें उतने अच्छे परिणाम मिल सकते है, आज फिजूल की बातें करने में अपना वक़्त बर्बाद ना करें और कार्य करने में ध्यान दे।
क्या ना करें:- आज अपने अंदर की उर्जा को सब एक साथ ना इस्तेमाल करें, समय के साथ अपने काबिलियत और ऊर्जा का उपयोग करें।

कर्क:- आज कोई अच्छा कार्य करने से पहले अपने दिमाग में से नकारात्मक सोच को हटाना होगा, तभी जाकर आप कुछ अच्छा कार्य कर सकेंगे।
क्या करें:- आज ज़्यादा बात को खींच कर उसे ज़्यादा उलझनों से भरा ना करें, अपनी परिस्थिति को कोस ने से बेहतर है उसे बदलने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज रिश्तों को अपने काम काज के बीच में ना आने दे, आज दिल औऱ दिमाग दोना से सोच कर कार्य करें।

सिंह:- आज लोगों की सलाह आपके बड़े काम आ सकती है, आज ज़रूरत मैं आपको लोगों की बात पसंद ना आये लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज ना करें।
क्या करें:- आज आपको कुछ ज़रूरी कार्य करने होंगे, आज अपनी दिल की करे लेकिन अपनी मनमानी करना गलत होगा, लोगों की बातों पर गौर ज़रूर करें।
क्या ना करें:- आज कोई कार्य करने का निर्णय अकेले ना करें, आज बिना सोचे समझे कोई कार्य करने से आपको परेशानी आ सकती है।

कन्या:- आज अपने धन को ज़रूरतमंद लोगों के लिए दान करें, आज आपके धन और आपकी मदद की लोंगो को ज़रूरत हो सकती है।
क्या करें:- आज अपने लक्ष्य को लेकर जागृत होना है, आपने जो तेय किया है उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करना होगा।
क्या ना करें:- आज ज़्यादा किसी बात का इंतजार ना करें, अच्छे कार्य को करने के लिए ज़्यादा सोच विचार करना बेवकूफी होगी।

तुला:- आज अपनो के साथ हसी ख़ुशी का माहौल बन सकता है, छोटी छोटी बातों पर खुश होने का मौका मिल सकता है।
क्या करें:- आज थोड़ा अपने लिए भी समय निकाले, आज ज़्याद काम के बारे में परेशान होकर अपना आज ना बिगाड़े।
क्या ना करें:- आज सिर्फ एक ही चीज़ के बारेमे ज़्यादा ना सोचा करे, अपनी सोच को थोड़ा बदलिए और जो अच्छा हो रहा है उसके बारे में सोचिए।

वृश्चिक:- आज के दिन आपने जो तय करके रखा था उसमें थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है, आज थोड़ा योजना में परिवर्तन करने से अच्छे परिणाम मिलने के योग है।
क्या करें:- आज नर्ई योजना के हिसाब से ही कार्य करने की ज़िम्मेदारी ले, आज पूरानी योजना के चलते कार्य करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है और लोगों के साथ नाराज़गी होने की संभावना है।
क्या ना करें:- आज अपने आप को ज़्यादा नीति नियम में बंधा हुआ ना रखे समय के हिसाब से बदलने में ही भलाई होती है।

धनु:- आज आप अपने सपनों की दुनिया में ही खोये रहेंगे, किसी बात को लेकर आप बड़े अरमान लगाए बेठे है, आज आपका दिन काल्पनिक विचारो से भरा हुआ होगा।
क्या करें:- सपनें देखना अच्छी बात है पर उसे पूरा होने की उम्मीद अभी के लिए ज़्यादा ना रखें, अभी सही समय आने में देर है, थोड़ा समय बीत जाने दे आपके सपनें ज़रूर पूरे होंगे।
क्या ना करें:- आज कही बहार जाते वक़्त थोड़ा ध्यान रखना होगा, वाहन चलाते समय थोड़ा ध्यान रखें, आज बड़े आराम से अपना कार्य करे, कोई जल्दबाजी ना करें।

मकर:- आज आपको अपने मन की उथल-पुथल को शांत करना होगा, आज ज़्यादा सोच सोच कर अपने आपको कष्ट ना दे, मन को शांत करने की कोशिश करें।
क्या करें:- आज आपकी तबियत बिगड़ सकती है, आज हो सके तो काम काज में से फुरसत निकाल कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे, आज थोड़ा आराम करें।
क्या ना करें:- आज ज़्यादा किसी बात की लालच आपको भारी पड़ सकती है, आज किसी बात की ज़्यादा आशा रख कर ना बेठे रहें।

कुंभ:- आज परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा, आज अपनो के साथ और सहकार से कोई ज़रूरी कार्य पूरा हो सकता है।
क्या करें:- जोभी ज़रूरी कार्य है उसे आज ही पूरा करें, या तो कोई कार्य आपने अधूरा छोड़ दिया हो तो उसे आज ज़रूर पूरा करें, आपके सफल होने के योग बन रहे हैं।
क्या ना करें:- आज किसी भी व्यक्ति को लेकर कोई गलत सोच अपने मन में ना बिठाले, अगर एक बार आपका भरोसा टूटा है तो इस बार भी ऐसा हो ये ज़रूरी नहीं है।

मीन:- आज किसी व्यक्ति को लेकर आप काफ़ी प्रभावित हो सकते है, आप उनके बारे में जो सोच रहे हो वेसा ही वो सोचे यह ज़रूरी नहीं है, अपनी भावनाओं को थोड़ा काबुमे रखना होगा।
क्या करें:- आज आपका मन बड़ा चंचल हो सकता है, आज नातो आपका पूरा काम में ध्यान रहेगा और नातो आप जो करना चाहते हैं उसमें, आज थोड़ा आप दुविधा में रहेंगे।
क्या ना करें:- आज किसी के साथ झगड़ा या दलील करने से बचना होगा, वरना आपके बनते कार्य मे रुकावट पैदा हो सकती है।

No comments:

Post a Comment