Monday 14 August 2017

✡Rashifal (14 -Aug-2017)

✱ जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन ✱ 

✷मेष:- आज जिस धार्मिक कार्यों में आपको जानकारी नहीं है उसे बिना समझे ना करे।
क्या करें:- आज के दिन बचत के बारे में कुछ ज्यादा सोचना पड़ सकता है, कोई भी पैसों को लेकर परेशानी हो तो उसका हल ढूंढने की आज कोशिश करें, फ़िजूल के खर्चों से बचना होगा।
करें ना करें:- आज किसी भी व्यक्ति के ऊपर हक जताने की कोशिश ना करें, लोगों के साथ आज मित्रता बना कर रहेंगे तो अच्छा होगा और गुस्से पर काबू करना होगा।

✷वृषभ:- आज का दिन आपके लिए अनेक प्रकार की चुनौती से भरा हुआ रह सकता है।
क्या करें:- आज के दिन जो कार्य आप करना चाहते हैं उसे करने से पहले उसकी पूरी तैयारियां करके रखें, हर एक छोटी छोटी बातों पर आज गोर करना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
क्या ना करें:- प्यार के रिश्तों में जूठी अपेक्षा ना रखें, आज के दिन आपने जो योजना या कोई निर्णय लेने का सोचा है तो उसमें कोई रुकावट आ सकती है।

✷मिथुन:- आज वर्तमान स्थिति को समझने में आसानी होगी, परिस्थितियों के हिसाब से आप कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें:- आज किसी के साथ अन्याय हो ऐसा कोई भी कार्य ना करें, अपनों की परेशानियों को आज नज़रअंदाज़ ना करें।
क्या ना करें:- आज के दिन सही और गलत का फैसला अपने मन में ना बांध लें, किसी के गलत प्रभाव में आकर कोई निर्णय करना आपके लिए नुकसान कारक हो सकता है।

✷कर्क:- आज अपने आप को जूठा दिलासा देने की ना सोचें, जो परिस्थिति है उसे अपना ने में ही भलाई है।
क्या करें:- आज के दिन जितनी जल्दी हकीकत को समझेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा और परिस्थिति के साथ अनुकूल होने में आसानी रहेगी, थोड़ा अपनी सोच में परिवर्तन लाने से लाभ मिल सकता है।
क्या ना करें:- आज अपने से बड़े भाई बहन के साथ किसी भी प्रकार की नोकझोंक ना करें, आज बातो बातो में ऐसा व्यवहार ना करें जिससे आपनो को दुख पहुंचे।

✷सिंह:- आज अपने मन को मारकर कार्य ना करें, आपको जो कार्य करने से संतुष्टि मिलती है वह कार्य ज़रूर करे।
क्या करें:- आज सिर्फ़ सफलता के बारेमें सोंचते रहने से कार्य में सफलता नहीं मिलेंगी, आज सिर्फ लोंगो की सलाह पेही भरोसा करके ना चले, कुछ अलग निर्णय या कार्य करना होगा।
क्या ना करें:- आज सिर्फ़ एक तरफा ध्यान ना रखें, अपने कार्य के साथ साथ थोड़ा समय अपनो को भी देना ज़रूरी है, आज तालमेल रख कर कार्य करें।

✷कन्या:- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल ओर महत्व का हो सकता है।
क्या करें:- आज कोई अच्छे और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन काफ़ी अच्छा साबित होगा, आज के दिन सफलता प्राप्त होने के अवसर बड़े पैमाने पर है।
क्या ना करें:- आज अपने मन में किसी भी प्रकार का डर या कोई परेशानी रख कर कार्य ना करें, आज जितना ज्यादा प्रफुलित रहेंगे उतना कार्य करने से आंनद मिलेंगा।

✷तुला:- अपने आप पर भरोसा रख कर कार्य करना होगा, आज आपकी मेहनत के हिसाब से आपको परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें:- आज की परिस्थिति को समझना शायद आपके लिए मुश्किल हो सकता है, आज कार्य के हिसाब से आपको महेनत ज़्यादा करनी होगी और साहस भरा कार्य करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज अपनों की बातों का अनादर ना करें, आज किसी से नाराज़ हो कर ना बेठे रहें, किसी के पास सलाह मांगते हुए अपने आपको छोटा महसूस ना करें।

✷वृृृश्चिक:- अगर तबियत कुुुछ दिनों से ठीक नहीं है तो तबियत में सुुुधार आ सकता है, आज मन ही मन खुश रहेेंगे।
क्या करें:- आज परिस्थिति सुधर रही है तो उसे फ़िर से पहले जेसा मुस्किलीयों भरा ना करें, आने वाले समय के साथ खुद को बदलना ज़रूरी होता है।
क्या ना करें:- अभी के लिए आपकी उतनी इच्छा पूरी नहीं हो सकती क्योंकि आपकी अपेक्षा अधिक है, अपनी अपेक्षा कम करेंगे तो हर चीज़ मे से खुशी मिल सकती है।

✷धनु:- आज सरकारी काम काज करतें वक़्त किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
क्या करें:- अपने भविष्य को लेकर कोई खास योजना या पैसों का निवेश करने के बारेमें सोच सकते हैं, आज जो भी कार्य करें उसे पूरा ज़रूर करें।
क्या ना करें:- आज काम काज की व्यस्ता के कारण जीवन साथी के साथ समय बिताने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन आपसी समझदारी के चाहते हालात को संभाला जा सकता है।

✷मकर:- आज आपके लिए दिन काफी अजीब घटनाओं से भरा रह सकता है, कोई कार्य करने की सोच रहें है तो मन में दोराहे हो सकती है।
क्या करें:- आज आपके मन के विचार भविष्य के परिणामों के बारे में कुछ ज़्यादा ही हो सकते हैं, कार्य की शुरुआत या कार्य के बीच में ही आप किसी सोच में खोए हुए रह सकते हैं।
क्या ना करें:- आज अपने अंदर की काबिलियत को समझना होगा, जल्दबाजी करके अपने बनते कामों को नुकसान ना पोहचाए।

✷कुंभ:- अपने मन की परेशानी को दूर करने के लिए आज आपको अपने रोज़िन्दा कामों में से समय निकाल कर थोड़ा मन को शांती मिले वेसा कार्य करना होगा।
क्या करें:- आज काम को लेकर आपके मन मे कई सारे सवाल औऱ दुविधा हो सकती है, आप जितना ज्यादा धैर्य से कार्य करेगें उतना अच्छा रहेगा।
क्या ना करें:- आज लोगों से दूर रहने के बजाए लोगों के साथ रहेगें तो अच्छा महसूस करेंगे, मन की बात को मन में ना रखें अपनों से दिल की बात करें।

✷मीन:- आज का दिन युवा वर्ग के लिए काफ़ी अनुकूल साबित हो सकता है, आज उनके विचार और उनकी सोंच से लोग खुश हो सकते हैं।
क्या करें:- आज कोई नए रिश्ते बंधते हुए नज़र आ सकते हैं, आपकी बातों से सामने वाले व्यक्ति आज आपसे काफ़ी प्रभावित हो सकते है।
क्या ना करें:- आज जो भी कार्य या निर्णय करें उसमे अपने माता पिता की राय जाने बिना ना करें, उनका आशीर्वाद और उनकी सलाह आपको बड़े काम आ सकती है।

No comments:

Post a Comment