Wednesday 9 August 2017

✡Rashifal (9-Aug-2017)

✥जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✥ 

✵मेष:- आज अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का मौका मिल सकता है, कई दिनों से अपने परिवार से अगर आप दूर है तो उनके साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, घर में शांति और आनंद रहेगा।
क्या करें:- जितना अपनों के साथ मिल जुलकर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा, अगर आप कोई चीज करने की सोच रहे है तो अपनों के साथ उसकी चर्चा जरूर करें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते।
क्या ना करें:- आज कोई भी निर्णय अकेले ना करें अगर कुछ करने की सोच रहे हैं तो उसके पहले अपनों के साथ जरुर चर्चा करें, अकेले निर्णय लेने से आपको थोड़ी परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

✵वृषभ- आज दोस्तों की खुशी में शामिल होने का मौका मिल सकता है, पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा करने का समय है।
क्या करें:- आज के दिन कोई तनाव में नहीं रहना है, आज सिर्फ अपने आपको जो चीज में खुशी मिलती हो वही आपको करना होगा ज्यादा किसी बात को लेकर सोच विचार करेंगे तो आज के अच्छे दिन को मुश्किल भरा महसूस करेंगे।
क्या ना करें:- आज अगर पैसों को लेकर कोई कार्य आपके अधूरे रह जाते हैं तो चिंता ना करें, आज आपका पूरा दिन एक ही कार्य के पीछे ना व्यर्थ करें।

✵मिथुन:- महिलाओं के लिए काफी अच्छा दिन है आज वह अपना मनपसंद कार्य करने में समय बिता सकते हैं, जैसे की आजकल पेड़ पौधों से उनको अच्छा लगाव रह सकता है, अपनी जरुरत की चीज को लेकर बहुत ज्यादा ही सोच सकती है।
क्या करें:- आपको जो कार्य में रुचि हो वह कार्य आज जरूर करें, भले ही पैसों का ज्यादा खर्च हो या नाहो, लेकिन आपकी विचार शक्ति और अपनी काबिलियत के हिसाब से कुछ भी रचनात्मक कार्य जरुर करें, आपको सफलता मिल सकती है
क्या ना करें:- आज लोगों को साबित करने के लिए कोई कार्य ना करें और जितना ज्यादा अपने आप को ओर अपनी काबिलियत को साबित करने जाएंगे उतना आपको अपने कार्य को दिल से करने में परेशानी हो सकती है।

✵कर्क:- आज थोड़ा आध्यात्मिक हो सकते है, आज आपको भगवान पर कुछ ज्यादा ही भरोसा हो सकता है, आज सभी चीजो को बड़ी गहराई से सोचने समझने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या करें:- आज शायद आप किसी की मदद लेकर कोई जवाब ढूंढने की या अपनी परेशानियों को हल करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको आज शायद इतनी सफलता ना मिले जितनी आप चाहते हैं, आज के दिन उदास होकर बैठने से तो अच्छा है कुछ अलग प्रयत्न करने की सोचे।
क्या ना करें:- आज बिना बात सोचे समझे या किसी और की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है, बिना सोचे समझे कार्य करने से लोगों को बुरा लग सकता है, या फिर लोगों के साथ मनमोटाव होने की पूरी संभावना है।

✵सिंह:- आज आपको चतुराई से कार्य करना पड़ सकता है आज आपका भोलापन आपके लिए थोड़ी परेशानी बन सकता है, आप जोभी हो सच्चाई का साथ जरूर दें।
क्या करें:- आज अपने से छोटे भाई या बहन की जिम्मेदारी आपको लेनी पड़ सकती है, आज उनको कोई चीज समझाने के लिए आपको उनके साथ प्यार भरा माहौल बनाना होगा।
क्या ना करें:- आज लोगों को ऐसा नहीं लगना चाहिए की आप उनसे अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर अपनी बात उनके ऊपर थोप रहे हैं, आज थोड़ा विनम्र होकर प्यार से बात करें।

✵कन्या:- आप किसी को वादा करते समय थोड़ा सोच विचार जरूर करें, आज किसी के साथ कार्य की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
क्या करें:- आज अपने कार्य सिद्ध करने के लिए आपको खुद ही मेहनत करनी पड़ सकती है, आज जितना लोगों की बातों पर यकीन करेंगे और उनके हिसाब से कार्य करने की सोचेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलने में मुश्किल होगी।
क्या ना करें:- आज कोई ऐसा कार्य बिल्कुल भी ना करें जिसके चलते आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ या किसी और के साथ भी झगड़ा हो, या फिर कोई आपसे नाराज हो।

✵तुला:- आज के दिन आपके अपने बड़े बुजुर्गों का और अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, आज आप जहां भी मुश्किल के समय में रहेंगे आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपको सही सिख दे।
क्या करे:- आज किसी की भी चर्चा में शामिल नहीं होना है या किसी भी बात को लेकर आपको चर्चा से दूर ही रहेना है, आज अपने स्वार्थ के लिए किसी फायदा ना उठाए।
क्या ना करें:- किसी का नुकसान करके अपने फायदे के बारे में सोचना गलत बात है, लोगों के पीठ पीछे बाते करने से आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

✵वृश्चिक:- आज आपका उतावलापन ही आपकी समस्या बन सकता है, कोई भी निर्णय लेने से पहले उसको दो बार सोचे समझे उसके बाद ही अपना निर्णय करे।
क्या करें:- आज उतावलेपन मे आकर निर्णय लेने से नुकसान भुगतना पड़ सकता है, कोई परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता है, आपकी छोटी-छोटी गलतियां ही आपके परेशानियों का कारण है।
क्या ना करें:- आज परेशानी से भागने की बजाय परेशानी का हल कैसे मिले उसके बारे में सोचना चाहिए, आज अपनी परेशानियों को छोड़कर भागने से लोगों आपको दोषी समझ सकते हैं।

✵धनु:- आज पैसों को लेकर आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आज शायद पैसों की कमी की वजह से आप अपनी जरूरत की चीजों को लेकर या फिर अपनी इच्छा को लेकर मन मार सकते हैं।
क्या करें:- अपनी परेशानी की चर्चा अपने घर के किसी महिला से करेंगे तो आपको काफी राहत महसूस हो सकती है, शायद वह अपकी मदद भी कर सकती है, आज मातृप्रेम ज़्यादा मिल सकता है।
क्या ना करें:- आज आप को समझना होगा की कौन आपका भला चाहता है और कौन आपके लिए कुछ गलत चाहता है, गलत रिश्तों और स्वार्थ के रिश्तों को लेकर आगे बढ़ने की सोच को बदलना होगा। 

✵मकर:-  आज कोई भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो आपको अपने ऊपर यकीन करने में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, आप यह सोच में रहेगें कि यह आप जो कर रहे हैं वह सही कर रहे हैं या नहीं।
क्या करे:- आज जितना भावुक होकर कार्य करेंगे उतना आपको कार्य करने में परेशानी होगी, ज्यादा सोच विचार केरने से आप समय भी बर्बाद कर रहे हैं और अपनी ऊर्जा भी।
क्या ना करे:- आज कही रिश्ता तय करने की सोच रहे हो तो अभी जल्दबाजी ना करें, थोड़ा समय रुक कर निर्णय ले तो अच्छा रहेगा।

✵कुंभ:- आज कोई ऐसी परिस्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है जो आपने पहले भी करी हो, या आपको उसका अनुभव हो।
क्या करे:- आज लोगो को आपकी सलाह की ज़्यादा ज़रूरत पड़ सकती है, आपकी सलाह के मुताबिक लोग कार्य करेंगे तो उसको सफलता भी मिल सकती है और आपकी प्रशंसा भी हो सकती है।
क्या ना करे:- अगर आप विदेश जाने की तैयारी कर रहे है तो अभी आपकी तैयारियों में कुछ कमी है, उसे पूरा करें, अभी ज्यादा उम्मीद लेकर ना बैठे रहे।

✵मीन:- आज आपको रिश्तों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, आज शायद आपके रिश्ते में कहीं कोई दरार ना आए उसका ध्यान रखना होगा।
क्या करे:- आज आपको अपनी बात करने के लिए आगे आकर कार्य करना होगा, आज जितना सच्चाई का साथ देंगे उतना रिश्तों में एकता रहेगी।
क्या ना करें:- आज अपनों की भावना के साथ ना खेले, जिन-जिन लोगों ने आपके उपर भरोसा रखा है उनका भरोसा ना टूटे उसका ध्यान रखना होगा।

No comments:

Post a Comment