Wednesday 2 August 2017

✡Rashifal (2-Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आजा का दिन✺ 

मेष:- आज कोई नया कार्य करते समय थोड़ा ध्यान से कार्य करना होगा, आज सभी छोटी छोटी बातों पर गौर करें, आप जितना संभाल कर कार्य करेंगे उतना आपके लिए कार्य करना आसान होगा। 
क्या करें:- आज कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके उपर आ सकती है, आज काम करने में मन लगा रहेगा, आपको जोजो चिजो की आवश्यकता होगी वो आपको आज मिल सकती है, आज बिना रुकावट सारे कार्य कर पाएंगे।
क्या ना करें:- आज छोटी सी भी भूल या कोई परेशानी को नजरअंदाज ना करें, तुरंत उसे सुधारने का प्रयत्न करें, आज कोई भी कार्य जैसे तैसे करेंगे तो आपको प्रसिद्धि प्राप्त करने में मुश्केलि होगी।

वृषभ:- आज कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, आज धन लाभ होने के योग बड़े अच्छे हैं, आज किसी भी महिला की मदद से आपको लाभ हो सकता है।
क्या करें:- आज आपने जो राह चुनी हुई है उसक उपर आपको अड़े रहेना है, अभी के लिए आपको थोड़ी मुश्केलि हो सकती है पर आगे जाकर आपको बड़े अच्छे परिणाम मिलेंगे।
क्या करें:- आज लोगो की बात को नजरअंदाज ना करें, लोंगो की सलाह को समझने की कोशिश करें, लोंगो की बातों को स्वार्थ ना समझे।

मिथुन:- आज आपके लिए बड़ा अच्छा मोक है अपने पसंद के कार्य करने का, आज आप जो करना चाहते हैं उसे आप कर पायेंगे, कोई ख्वाहिश आपकी पूरी हो सकती है।
क्या करें:- आज अपने जान पहेचान के लोगों से आपको मदद मिल सकती है, नये लोगों के साथ मिलना जुलना हो सकता है, अगर आप बिज़नेस कर रहे हैं तो आज आपके लिए दिन अच्छा है।
क्या ना करें:- अपनी सोच और अपने विचारों को छोटा ना रखें कुछ बड़ा करने की सोचेंगे तब जाकर कुछ अच्छा होगा, आज आया हुआ मोक ना छोड़े।

कर्क:- आज आप रिश्तों की उल्जनो में फसे रहेंगे, आज शायद अपनो के साथ तालमेल बिठाने में थोडी दिक्कत आ सकती है, आज आप केहना कुछ और चाहते हैं और लोग समझेंगे कुछ और।
क्या करें:- आज लोगों को समझाते समय हार ना मानले और अपने आप पर भरोसा रखें, आज अगर आपको ही भरोसा नहीं होगा तो लोग आपकी बात पर केसे भरोसा करेंगे।
क्या ना करें:- अच्छा कार्य करने जा रहे हैं तो अच्छा ही सोचें, आज बिना मतलब का नकारात्मक विचार करना गलत बात है, अपना आत्मविश्वास बढ़ाइए, पैसों के बारेमे आज ज़्यादा ना सोचें।

सिंह:- आज आपके लिए दिन अच्छा है, आज कोई कार्य करने के लिए यात्रा हो सकती है, आज यात्रा करने से पहले अपने इष्ट देव को याद ज़रूर करके निकले।
क्या करें:- आज कही कोई रिश्ते की बात चल रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, या फिर आपको जैसा पात्र चाहिए वेसा आपको कोई मिल सकता है।
क्या ना करें:- आज किसी बात को लेकर अंधविश्वासी ना बने, आज सिर्फ अपने इष्ट देवता पर भरोसा रखें और अच्छा सोचें।

कन्या:- आज शायद किसी अपने की बातों का आपको बुरा लग सकता है, आज आप ज़्यादा भावुक हो सकते है, छोटी छोटी बातों को दिल पर ना ले।
क्या करें:- आज आपनो के साथ गलत व्यहवार ना करें, भले ही अभी के लिए आपको गुस्सा आये लेकिन आप अपने आपको संभाल ले।
क्या ना करें:- समस्याओं का हल कही बहार ढूंड ने की ज़रूरत नहीं है, आपकी समस्या का हल आपके सामने ही है बस थोड़ा ठन्डे दिमाग से सोचें।

तुला:- आज कोई अपना ही आपके खिलाफ सोच सकता है, कोई ऐसी बात जो अपने लोगों से की हो और अब वो उसी बात का दुरपयोग कर सकते है।
क्या करें:- आज अपने मन को शांत करे, ज़्यादा बेचेन रहेंगे तो समस्या का हल नही ढूंड पाएंगे, आपके मन में जो भी सवाल है उसे अपने उपर हावी ना होने दे।
क्या ना करें:- आज कोई भी बात को लेकर या किसी भी व्यक्ति को लेकर कोई भी भास हो तो उसे नज़रअंदाज़ ना करें, आज जितना दिल और दिमाग से जागृत रहेंगे उतनी जल्दी परेशानी का हल मिलेगा।

वृश्चिक:- आज अपनी इच्छाओं को थोड़ा कम करना होगा, अभी की परिस्थितियों के हिसाब से सोचेंगे तो अच्छा है और इच्छा पूरी नहीं होने का दुःख भी नहीं होगा।
क्या करें:- आज दूसरों की ख़ुशी को देखकर अपनी खुशी को छोटा ना समझे, आपने जो कार्य जैसा किया है वैसाही फल आपको मिला मिलेगा।
क्या ना करें:- अभी समय है आपने जो गलत कार्य करे है उसे सुधार ले, वरना आपको और भी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है और पैसो का नुकसान भी हो सकता है।

धनु:- आज अपने लक्ष्य तक जल्दी पोहच ने लिए कोई गलत रास्ता ना अपना ले, आज भले ही आपको थोड़ा समय लगे लेकिन सही रास्ते और सही तरीके से अपना काम करे।
क्या करें:- आज अपनी मेहनत को औऱ भी पक्का करने की ज़रूरत है, आज आप थोड़ा बेध्यान हो ऐसी संभावना है लेकिन फ़िर भी अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य करें।
क्या ना करें:- आज कोई दुविधा अपने मन मे ना रखें, आज सही क्या है और गलत क्या वो जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है, आज किसी एक निर्णय का अमल करना होगा।

मकर:- आज कार्य के परिणाम को लेकर थोड़ा धैर्य रखना होगा, आज काम को लेकर कई सारी जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है।
क्या करें:- आज अपने काम को लेकर कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपके लिए समय काफ़ी अनुकूल है, आज जो लोग नोकरी की तलाश में है उनके लिए अच्छा मौका है।
क्या ना करें:- आज बिना कुछ परिश्रम करके ना बेठे रहे, अपने हालात को बदलने की कोशिश करें, एक ही चीज़ के पीछे अपना समय ना बिगाड़े।

कुंभ:- आज लोगों की भीड़ से अलग रहेना आपको पसंद आ सकता है, आज कुछ अपने आपके लिए करने की चाह आपको हो सकती है।
क्या करें:- आज अपने ऊपर कोई ऐसा काम या कोई ऐसी ज़िम्मेदारी ना ले जिसके चलते आपको ही परेशानी हो और आपके काम करने की इच्छा ना रहें।
क्या ना करें:- आज अपने आपको साबित करने के चक्कर में अपना समय ना बर्बाद करें, हर वक़्त आपको सफलता मिलती रहे यह मुमकिन नहीं है।

मीन:- आज आपको किसी व्यक्ति को लेकर कोई बुरा अनुभव हो सकता है, यह अनुभव से आपको अपनी गलती का एहेसास हो सकता है।
क्या करें:- अपने अनुभव को लेकर दुखी होने के बजाए आपको उसमें से सीख लेनी चाहिए, ताकि अगली बार आप फिर से वही गलती ना करें।
क्या ना करें:- आज कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए थोड़ा रुक जाए, अभी सिर्फ उसकी तैयारियों में ध्यान रखें और जो भी कमी है उसे पूरा करें।

No comments:

Post a Comment