Friday 25 August 2017

✡Rashifal (25 -Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन 



◉ मेष
क्या करें:- आज किसी को भी आपकी मदद की जरूरत हो तो पीछे ना हटे, आज के दिन दान पुण्य ज़रूर करें, आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करें।
क्या ना करें:- आज छोटी छोटी बातों को लेकर अपनों से दूरी ना बनाएं, आज अपनी वाणी को मधुर रखना जरूरी है, आज किसी की बातों को नजरअंदाज ना करें।

◉ वृषभ
क्या करें:- आज किसी भी बात को लेकर अपने मित्रों से नाराज़ नहीं होना है, आज जितना मिल जुलकर कार्य करेंगे उतने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
क्या ना करें:- आज सभी कार्य को अकेले या लोगों को बिना जानकारी दीये बिना ना करें, किसी भी प्रकार का साहस करना आपको थोड़ी सी परेशानी में डाल सकता है।

◉ मिथुन
क्या करें:- आज धन को लेकर आपको लाभ होने के योग बन रहे हैं, आज पैसों की बचत हो सकती है, कोई पैसों को लेकर कार्यवाही चल रही हो तो फायदा हो सकता है।
क्या ना करें:- सभी भागीदारों या कार्यकर्ता के साथ पैसों को लेकर कोई गलतफेमि ना रखें, आज जो भी बात या चर्चा करें उसे बड़े शांति और समजदारी से करें।

◉ कर्क
क्या करें:- आज अपनो से खुलकर बात करने से ना डरे, आज किसी भी बात को आधी अधुरी ना करें, निडर होकर बात करने से परेशानी का हल मिल सकता है।
क्या ना करें:- आज कही यात्रा करना आपके लिए उचित साबित नहीं होगा, आज कोई ऐसा साहस ना करें जो आपके कार्यशक्ति के विरुद्ध हो।

◉ सिंह
क्या करें:- आज किसी खास व्यक्ति या दिल के करीबी रिश्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मोका मिल सकता है, प्यार के रिश्तों को लेकर कोई नया निर्णय लेने का यह सही समय है।
क्या ना करें:- आज अपने जीवन में नए लोगों के साथ खुशियां मनाने में कही पुराने रिश्ते दूर ना हो उसका ध्यान रखना होगा, सभी रिश्तों को एक समान समझ कर चले।

◉ कन्या
क्या करें:- आज आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, आज जितना जोश और उत्साह से कार्य करगें उतने अच्छे और जल्दी परिणाम आपको मिल सकते हैं।
क्या ना करें:- आज साहस या कोई ज़िम्मेदारी संभाल ने का मौका मिले तो उसे नकारे नहीं, आज अपने ऊपर और अपनी काबिलियत पर शक नहीं करना है।

◉ तुला
क्या करें:- आज अपनी इच्छा के अनुसार कार्य ज़रूर करें, आज लोगों के बारेमें सोच कर अपनी मन की इच्छा को ना मारे।
क्या ना करें:- आज अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी होने ना दें, आज किसी भी प्रकार के नकारात्मक ख्याल अपने दिमाग में ना आने दे।

◉ वृृृश्चिक
क्या करें:- अपने दिमाग में से जोभी गलत फेमिया है उसे दूर करने की बहुत ज्यादा जरूत है, कोई कार्य की शूरूवात करने के लिए सब से पहले अपने दिमाग को शांत और अपने विचारों को हकारात्मक करना होगा।
क्या ना करें:- आज जोभी कार्य करें उसमे अपनी मर्यादा को पार करने की गलती ना करें, क़ानूनी कार्यवाही से बचना होगा।

◉ धनु
क्या करें:- आज अपनी सोच पर काबू रखने की ज़रूरत है, आज के दिन सही गलत का फ़ैसला करना आपके लिए मुस्किलीयों से भरा रह सकता है, आज सूज-बुजु से निर्णय करें।
क्या ना करें:- आज घर परिवार को लेकर थोड़ी बहुत अशांति रह सकती है, आज कोई ऐसा कार्य ना करें जो घर परिवार के लोगों के बीच दूरियां या गलतफेमि पैदा करें।

◉ मकर
क्या करें:- रुके हुए कार्य को आज के दिन गति मिल सकती है, अधूरे काम पूरे होते हुए नज़र आएंगे, रिश्तों में फिर से वही मिठास औऱ प्यार आ सकता है।
क्या ना करें:- आज जोभी गलतियां हुई है उसे फिर से ना होने दे, अपने मन में किसी भी प्रकार का गुस्सा या भेदभाव ना होने दे।

◉ कुंभ
क्या करें:- आज कोई परेशानी में उलझे हुए हैं तो आपको उसमें से बाहर निकल ने का मार्गदर्शन मिल सकता है, आज आपनो की बातों को सिर्फ सुनने की बजाय उसे समझने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज बिना सोचें समझे कोई भी निर्णय ना लेले, आज सिर्फ एक तरफा सोच कर फैसला करने से आपको नाकामयाबी मिल सकती है।

◉ मीन
क्या करें:- आज अपने भावुक मन पर काबू रखना होगा, अपनी गलतियों का गुस्सा किसी और पर ना निकाले , आज किसी के भी साथ बात करते हुए सोच समझ कर अपने सब्दो का इस्तेमाल करें।
क्या ना करें:- आज किसी भी व्यक्ति को लेकर अपने मन में धारणा बांध लेना गलत है, अपनी सोची हुई योजना के हिसाब से आपको सफलता मिलने में रूकावट आ सकती है।

No comments:

Post a Comment