Friday 11 August 2017

✡Rashifal (11-Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन


✶मेष:- आज आपका दिन काफी साधारण रहेगा, अपने से बड़ों का मान रखें और उनकी बात को ध्यान से सुने।
क्या करें:- आज के दिन आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है या फिर कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है, आज आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आप के महत्व के कार्य मे आपकी मदद करे औऱ आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा। 
क्या ना करें:- बिना सोचे समझे कोई कार्य ना करें, आप लोगों की बात को बड़े ध्यान से सुने, ऐसा ना करना आपके लिए नुकसान कारक हो सकता है।

✶वृषभ:- आज आपके पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ समय अच्छा बीतेगा, कोई कार्य या निर्णय लेने से पहले अपने पिता से बात करना ज़्यादा अच्छा रहेगा।
क्या करें:- आज जितना खुले दिल से बात करेंगे उतना आपके काम जल्दी बनते चले जाएंगे, आज सब को साथ मे रख कर कार्य करेंगे तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
क्या ना करें:- आज कानूनी प्रक्रिया में बिना सोचे समझे कोई निर्णय ना करें, कोई ज़रूरी कागज़ को आज बड़े ध्यान से पठे, आज कोई लापरवाही ना करें।

✶मिथुन:- आज किसी के बारेमें कोई राय बना कर उसे साबित करने की कोशिश ना करें, आज जो जैसा है उसे वेसा ही रहेने दीजिए।
क्या करें:- आज कोई ऐसा निर्णय या ऐसी बात ना करे जिसके बाद आपको पछतावा हो, आज कोई आपको कार्य करने से रोके तो उसके पीछे की वजह को समजे।
क्या ना करें:- आज अपने जीवनसाथी के साथ या अपनी प्रिय व्यक्ति के साथ झगड़ा ना करें, अगर आज बात को शांत नहीं कर सकते तो आज के दिन कोई चर्चा में ना पड़े चुप रहेने में भलाई है।

✶कर्क:- आज अपने दिल की करने की सोच सकते है, आपको आज अपने हिसाब से कार्य करना ज़्यादा पसंद आ सकता है, ज़्याद लोग आपसे और आपके कार्य की पसंदगी से नाखुश हो सकते है।
क्या करें:- आज कार्य की शुरुआत में आपको कार्य आसान लग सकता हैं, लेकिन समय रहते आपको अपने निर्णय पर पछतावा होने की संभावना है और आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
क्या ना करें:- आज अपनो की बात को नकारे नहीं, आज लोगों के सामने अपनी बात को लेकर ज़िद ना करें, आज बचपना ना करें।

✶सिंह:- आज जोभी कार्य को आप अंत समझ रहे हैं असल में वो एक नई शुरुआत है, आज कोई नया मोका आपको मिल सकता है, आपके व्यहवार में परिवर्तन होने की संभावना है।
क्या करें:- आज की परिस्थिति को समझने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, आपको यह लग सकता है की यह जो हो रहा है वो आपकी सोच से विपरीत है, लेकिन समय आते आप सब समझ जाएंगे।
क्या ना करें:- आज किसी के भी ऊपर कोई बात को लेकर ज़ोर ज़बरदस्ती ना करें, आज लोगों को आपकी बातों से यह नहीं लगना चाहिए की आप उनपर गुस्सा कर रहे है।

✶कन्या:- आज कोई परेशानी से छुटकारा मिलता हुआ नज़र आ सकता है, आज थोड़ा पूजा पाठ में आपका मन ज़्यादा लगा रहेगा।
क्या करें:- आज अपने आप को शांत करने की कोशिश करें, आज बिना बजह किसी के भी साथ चर्चा ना करें, आज जितना मोन रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
क्या ना करें:- आज अपने मन के विचारो को दबा हुआ ना रखें, अपने उपर कोई कार्य या निर्णय करने के लिए दबाव ना करें।

✶तुला:- आज अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में सोच विचार करने का समय है, भविष्य की योजना को लेकर कुछ ज़रूरी बदलाव कर सकते हैं।
क्या करें:- आज माता के पक्ष से आपको पूरा साथ सहकार मिल सकता है, आज कोई भी कार्य की शूरूवात से पहले घर की बड़ी स्त्री या अपनी माता का आशीर्वाद लेकर करें।
क्या ना करें:- आज आपके पिता समान व्यक्ति के साथ आपका तालमेल कम बठेगा, आज कोई ऐसी उम्मीद लेकर ना बैठे रहे जो पूरी होने में मुश्किल हो।

✶वृश्चिक:- आज कोई आपके घर मे बिन बुलाए मेहमान बन सकता है, आपने जिसकी कल्पना नहीं की है उनसे आज मिलने का या बात करने का मौका मिल सकता है।
क्या करें:- आज आपके पिता को आपके विचारो को समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, पिता के साथ आज थोड़ी सी नोकजोक हो सकती है।
क्या ना करें:- आज कोई बड़े चमत्कार या कोई बड़े परिवर्तन की उम्मीद ना बनाए रखें, आज शायद लोग आपको वादा करने के बाद मुकर सकते है।

✶धनु:- आज आपके लिए काफ़ी अनुकूल दिन रहेगा, आज कोई अपने जीवन मे बदलाव करने की सोच रहे है तो उसे ज़रूर करें, आज के दिन आपकी इच्छा पूरी होने के अच्छे अवसर है।
क्या करें:- आप जो चीज़ को लेकर इतने दिनों से मेहनत कर रहे हैं उसका फल आज आपको मिलने सकता है, आज आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा, कोई अच्छा कार्य या निर्णय करने की सोच रहे है तो तुरंत अमल करें।
क्या ना करें:- आज अपने जीवनसाथी को समय ज़रूर दे, अपने काम काज में उतना भी व्यस्त ना हो जाये की अपनी ख़ुशी को नजरअंदाज करने लगें।

✶मकर:- आज आप आध्यात्मिक विषयो पर ज़्यादा ध्यान दे सकते हैं, आज आपके विचार औऱ परिस्थितियों को समझने का नज़रिया लोगो से अलग हो सकता है।
क्या करें:- आज दुसरो के ऊपर भरोसा रखने के बज़ाय अपने ऊपर भरोसा रखें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा, आज भगवान के ऊपर विश्वास रखें और अपना कार्य करें।
क्या ना करें:- आज कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें, वर्तमान स्थिति को ध्यान में लेकर निर्णय करें, आज ज़्यादा दूर की ना सोचें।

✶कुंभ:- आज अपने सपनों की दुनिया में ही खोए हुए रह सकते हैं, आज जो भी बात हो उसे सच मान लेने की जल्दबाजी ना करें।
क्या करें:- आज कोई भी कार्य या निर्णय करे तो उसकी तैयारियां ज़रूर करलें, आज बिना तैयारियो के कोई कार्य करने जाएंगे तो असफलता तो मिलेंगी और साथ में आत्मविश्वास भी टूट सकता है।
क्या ना करें:- आज की बात को लेकर बेध्यान ना बने, आज के दिन थोड़ा चौकन्ना रहेंगे तो अच्छा रहेगा, आज कोई आपको बेवकूफ ना बना जाय उसका खयाल रखें।

✶मीन:- आज आपके लिए थोड़ा गंभीर दिन हो सकता है, आज आपके ऊपर कोई ऐसी ज़िम्मेदारी आ सकती है जिससे आप थोड़ा भावुक हो सकते है।
क्या ना करें:- आज गलत बातो का साथ नहीं देना है, आज लोगों को आपसे बड़ी उम्मीद हो सकती है, आज उनकी उम्मीदों पर आपको खरा उतरना है।
क्या ना करें:- आज किसी गलत रिश्ते को निभाने के चक्कर में सही रिस्तों पर आंच ना आने दे, आज जान बूझ कर सच्चाई का साथ ना देना आपके रिस्तों में दूरियां बढ़ा सकता है।

No comments:

Post a Comment