Thursday 3 August 2017

✡Rashifal (3-Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन❋ 

मेष:- आज दोस्तों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक़्क़त आ सकती है, आपके और आपके दोस्त के खयालात अलग अलग हो सकते हैं, आज एक दूसरे को अपनी बात मनवा ने के बजाए एक दूसरे को समझे।
क्या करें:- आज किसी को पैसो की उधारी देने से पहले ठीक तरह से सोचले, आज किसी गलत व्यक्ति को पैसों की उधारी ना देदे।
क्या ना करें:- आज जो कार्य समाप्त कर दिया है उसके बारेमे अब सोच सोच के परेशान ना हुआ करे, जीतना ज़्यादा सोचेंगे उतना ज़्यादा उल्जनो में रहेंगे।

वृषभ:- आज लोगों की बात पर विश्वास करने के बजाए अपने आप पर विश्वास करें, लोग आपको कुछ ना कुछ कहेंगे लेकिन अपने मन को मक्कम रखें।
क्या करें:- आज ज़्यादा किसी चीज़ को लेकर अपेक्षा ना रखें, आप भले ही जितनी भी मेहनत करें लेकिन आपको उतना ही फल मिलेगा जितना आपके हिस्से मे है।
क्या ना करें:- आज रिश्तों में कोई दरार ना आये उसका ध्यान रखना होगा, आज के दिन अपने आप पर थोड़ा काबू बनाए रखे, आज आपके तरफ से किसी को शिकायत का मोका ना दे।

मिथुन:- आज मन ही मन आप अपने आप से बात करते नज़र आएंगे, आपके मन मे किसी बात को लेकर तुलना हो रही है, आज आपके पास अपने सारे सवालों के जवाब होते हुए भी दुविधा में रह सकते हैं।
क्या करें:- आज के दिन कही कोई यात्रा करने जाये या अपने करीबी लोगों से मिले-जुले, थोड़ा अलग माहौल में आयेंगे तो मन की दुविधा से भी छुटकारा मिल सकता है।
क्या ना करें:- आज किसी गहरी सोच में ना डूबे रहे, ऐसा करेंगे तो अपने विचारों में से बाहर निकलने मे मुश्किली होंगी और मन में उदासी रह सकती हैं।

कर्क:- आज काम का बोझ आपके उपर आ सकता है, आज कोई जिम्मेदारियों भरा कार्य आपको करना पड़ सकता है, कोई दिया हुआ वादा आपको पूरा करना पड़ सकता है।
क्या करें:- आज अपनो का साथ आपके लिए बहुत ज़रूरी है, आज लोगों के साथ मिलजुल कर रहें और प्यार भरा माहोल बनाए रखें।
क्या ना करें:- आज अपने लक्ष्य से दूर नही होना है, आज कोई ऐसी लापरवाही ना करें जिससे आपको सारा कार्य शुरुवात से करना पड़े।

सिंह:- आज अपनो के साथ ओर अपने साथी लोगों के साथ जितना आराम से रहेंगे उतना आप फायदे में रहेंगे, अपनो के साथ कोई खास बात का जश्न मना सकते हैं।
क्या करें:- आज अपने बंधे हुए दायरे में से बाहर आकर कोई कार्य करना होगा, आज कोई नई तरकीब आपके बिगड़े काम को सुधार सकती है।
क्या ना करें:- आज किसी के साथ चर्चा या दलील में नही पड़ना चाहिए, आज अपने गुस्से पर जितना काबू बनाए रखेंगे उतना अच्छा है।

कन्या:- अपने मन की उथल पुथल को आराम देना होगा, आज जीतना ज्यादा सोचेंगे उतना दुविधा में रहेंगे, सबको साथ में लेकर कार्य करना होगा।
क्या करें:- आज किसी बात की ज़िद पकड़ कर ना बैठ रहे, सभी के लिए किसी परिवर्तन की ना सोचे जो जैसा चल रहा है उसके मुताबिक आपको अपना वर्तन करना होगा।
क्या ना करें:- आज पैसों को लेकर ज़्यादा लापरवाह ना रहे, आज किसी को पैसे उधार देने की ना सोचें।

तुला:- आज आपको कोई छोटी सी सफलता मिल सकती है, जिसके चलते आपको और भी अच्छे कार्य मेहनत के साथ करने की प्रेरणा मिल सकती है।
क्या करें:- आज थोड़ा नई तरकीब से कार्य करने के लिए सोचना होगा, आज थोड़ा सा साहस करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है।
क्या ना करें:- आज कोई एक ही तरह का कार्य करते रहेंगे तो आगे जाकर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है और समय से पीछे चलता हुआ महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक:- आज अपने सपनें को पूरा करने का मौका आपको मिल सकता है, अपने आपको साबित करने का और अपनी मेहनत को दिखा ने का आपको मोक मिल सकता है।
क्या करें:- आज आपके अच्छे कार्य से आपको नॉकरी में अच्छी खबर मिलने के योग है, जो लोग बिज़नेस कर रहे हैं वे अपना कारोबार बड़ा करने की सोच सकते है।
क्या ना करें:- आज अपने अनुभवों का सही इस्तेमाल करना बहुत ही ज़रूरी है, आज किसी सम्भावना में आकर कोई निर्णय या कार्य ना करे।

धनु:- आज अपने अंदर की खूबी को पहचान ना होगा, आप जोभी कार्य कर रहे हैं वो अच्छा है लेकिन उसे और भी बेहतर कैसे करें यह सोचना होगा।
क्या करें:- आज अपने निर्णय को तुरंत करने की ना सोचे, पहेले अपने निर्णय पर आप सोच विचार करें उसके बाद सही समय आने पर उसका अमल करें।
क्या ना करें:- आज जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य ना करें जो शुरुवात के दौर पर सही हो लेकिन आगे जाकर चुनौतियां भरा लगे।

मकर:- अगर आपसे कोई भूल हो गई हो तो उसे सुधार ने का मौका आपको मिल सकता है, आज अपने मन मे कोई द्वेष भाव ना रखें।
क्या करें:- आज परिस्थितियों को पहेले जेसा होने में थोड़ा समय लग सकता है, आप थोड़ा धीरज से कार्य करें, समय रहते सब कुछ सही हो जाएंगा।
क्या ना करें:- आज किसी की गलत सलाह के चलते कोई कार्य ना करें, दुसरो की बातों पर भरोसा ना करें तो ही अच्छा रहेगा।

कुंभ:- आज कही यात्रा करने की जल्दी ना करें, आज जोभी कार्य करने के लिए यात्रा कर रहे हैं उसकी पूरी तैयारी और ज़रूरी सारी जानकारी लेकर जाए।
क्या करें:- आज अपने साथी लोगों के साथ तालमेल बिठा कर कार्य करेंगे तो कार्य बड़ी जल्दी समाप्त हो सकता है, आज कोई ज़्यादा अपेक्षा ना रखें, थोड़ा समजोता करते हुए कार्य करना होगा।
क्या ना करें:- हो सकता है साथी लोगों के साथ आज तालमेल बिठाने में परेशानी हो लेकिन उनके बारे में कोई गलत बात अपने मन में ना बना ले।

मीन:- आज शायद आपको थोड़ी देर हो सकती है यह समझने को के आपके लिए कोन सी चीज़ ज़्यादा बेहतर है, आपको अपनी पसंद औऱ आपकी ज़रूरत को ध्यान में रखकर निर्णय करना होगा।
क्या करें:- अपनी आसपास की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेना होगा, आज सब के बारे में सोच कर निर्णय ले, सिर्फ अपने बारेमें ना सोचें।
क्या ना करें:- आज कोई दुविधा हो तो किसी अपने की सलाह जरूर लें, कोई ऐसा फैसला ना करले जो आगे जाकर बदलने में आपको परेशानी हो।

No comments:

Post a Comment