Wednesday 16 August 2017

✡Rashifal (16 -Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✤ 


◉ मेष:- आज आप जितना भी प्रयत्न करेंगे हालातों को संभालने के लिए पर कोई ना कोई कमी या कोई ना कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें:- नाकामयाबी मिलने के पीछे का कारण जानने की कोशिश करें और जो भी कमी पड़ रही है उसे पूरा करें, मेहनत और लगन के साथ कार्य करें।
क्या ना करें:- आज अपने सिद्धांतों से विपरीत कोई भी कार्य ना करें, कही कोई मुश्किली नजर आती है तो लोगों की सलाह और उनसे सही बात की जानकारी लेना बहुत जरुरी है।

◉ वृषभ:- आज आपकी सारी परेशानियों का हल नजर आता हुआ दिखाई दे सकता है, थोड़ी बहुत परेशानी है लेकिन उससे बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है।
क्या करें:- आज किसी आपसी रिश्तो में कोई व्यक्ति आपसे नाराज ना हो जाए उसका ध्यान रखना होगा, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज के दिन कोई नया कार्य या निर्णय लेने की ना सोचे, अभी के समय के लिए परिवर्तन करना उचित नहीं है, परिवार के लोगों के साथ प्यार से पेश आए।

◉ मिथुन:- आज जोभी कार्य या निर्णय को लेकर आपके अनुमान है वो सही हो सकते हैं।
क्या करें:- आज अपने कामकाज और रोज़िन्दा कार्य के बीच में तालमेल रखना बहुत ज़रूरी है, आज जोभी कार्य करने की जिम्मेदारी ले उसे पूरा ज़रूर करें।
क्या ना करें:- आज घर के बड़ो के साथ बात करने में जिजक ना रखें, आज जितना खुले दिल से बात करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा, अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर आपको सही राह मिलेंगी।

◉ कर्क:- आज परिस्थिति को संभालने में थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है, आप जो भी कार्य करे उसे एक योजना बनाकर करेंगे तो अच्छा रहेगा।
क्या करें:- आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है, अपने कार्य को लेकर आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे और बेफिजूल की बातों पर ज्यादा गौर करते हुए नजर आएंगे।
क्या ना करें:- आज बेफिजूल की बातों पर गौर ना करें आप जो कार्य कर सकते हैं वही कार्य आज करे, अपने आप पर किसी काम का दबाव ना डालें, अपनी सेहत का ख्याल रखना आज जरूरी बन सकता है।

◉ सिंह:- आज आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आ सकता है, आज आपको कोई नया कार्य या कोई नया निर्णय लेना है तो यह समय काफी उचित रहेगा।
क्या करें:- आज के दिन अपने कार्य को करने में कोई जल्दबाजी ना करें, सोच समझ कर कार्य करें, परिस्थिति के हिसाब से कार्य करेंगे तो आगे जाकर आपको सफलता जरुर मिलेगी।
क्या ना करें:- बड़े बुज़ुर्गों के साथ प्यार से पेश आना होगा, अगर आपको अपनी बात उनके सामने रखनी है तो विनम्रता से अपनी बात रखनी होगी और उनको समझाने की कोशिश करनी पड़ सकती है, छोटी छोटी बातो  को बड़ा स्वरुप ना दे।

◉ कन्या:- आज जोभी कार्य करें उसे बड़ी सावधानी से करना होगा, आज कोई अकल्पनीय बात को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
क्या करें:- आज परिस्थिति के हिसाब से चलने में थोड़ी दिक़त आ सकती है, आज आपको महेनत और साहस करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज कोई जरूरी निर्णय अकेले ना करें, किसी निष्णात की सलाह लेकर ही कार्य करें, आज खुद ही हल ढूढ ने की कोशिश करेगें तो औऱ भी उल्जन में फस सकते है।

◉ तुला:- आज थोड़ी दुविधा में रह सकते हैं, आपके लिए गये निर्णय से आप पीछे हट ने की सोच सकते हैं।
क्या करें:- आज प्यार के रिश्तों में सफलता प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल है, आज अपने लिए गये निर्णय पर आपको शायद पछतावा हो सकता है।
क्या ना करें:- आज जोभी निर्णय करे उसे अपनी सोच से करें, किसी के बहकावें में आकर कार्य ना करें, हो सके तो आज थोड़ा सब्र रखें और यह मुश्किल समय को बीत जाने दे।

◉ वृृृश्चिक:- आज आपके कार्य के अलावा कही और आपका मन लग सकता है, अपने मन के कार्य को करने के लिए आपको कड़ी तैयारियां करनी होगी।
क्या करें:- अभी के लिए शायद आपको यह परेशानी बड़ी लगे, लेकिन मुश्किलों से हार मानकर ना बेठे रहे, थोड़ा साहस करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं ।
क्या ना करें:- आज किसी रिश्तों पर शक ना करें, अपने कार्य को लेकर असफलता की वजह अपनों को ना दे, आज किसी के साथ झगड़ा ना मोड़ ले।

◉ धनु:- आज का दिन अपनो के साथ हसी मज़ाक से भरा हुआ होगा, आज लोगों को आपके होने की खुशी महसूस होंगी।
क्या करें:- आज एक ही समय पर सारे कार्य करने की ना सोचें, अपने कार्य को लेकर बनाए गए योजना के रूप से कार्य करें।
क्या ना करें:- आज माता की सेहत को लेकर लापरवाह ना रहें, हो सके उतना आज उनके लिए समय निकाल कर उनकी मदद या ज़रूरते पूरी करें।

◉ मकर:- आज कोई अपना आपका भरोसा तोड़ सकता है, कोई नये कार्य की शुरुआत करने में रुकावट पैदा हो सकती है।
क्या करें:- आज लोग शायद आपकी काबिलियत पर शक कर सकते हैं, लोगों के साथ तालमेल बिठाने में आपको मुश्केली होगी, आज परिस्थिति के साथ समजोते की भावना रखें।
क्या ना करें:- आज कही निवेश करने की ना सोचें, कोई आपसे छल कर सकता है, आज थोड़ा सावचेत होकर रहे, किसी भी बात को लेकर अनजान ना बने।

◉ कुंभ:- आज कोई खास व्यक्ति को लेकर आप भावुक हो सकते हैं, आज आपको छोटी छोटी बातों पर बुरा लग सकता है।
क्या करें:- आज सिर्फ अपने आपके लिए समय निकाल कर शांति का अनुभव करें, वह कार्य करें जिससे आपको आंनद मिलता हो, आज रिश्तों की उल्जनो से दूर रहें।
क्या ना करें:- अपने मन के कार्य को करने के लिए लोगों की राय लेना ज़रूरी नहीं है, लोगों की सोच और अनुकूलता के हिसाब से कार्य ना करें अपने दिल की सुने।

◉ मीन:- आज आप भविष्य को लेकर कोई योजना करने की सोच सकते हैं, आज के दिन जोभी कार्य करेंगे उसमे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें:- आज किसी के बंधन में नहीं रहेना है, आज आप वोही कार्य करें जिसको करके आपको अच्छा महसूस हो, किसी भी बात को लेकर तनाव हो ऐसा कार्य ना करें।
क्या ना करें:- आज खुश होकर कोई ऐसा वचन ना दे जो आप आगे जाकर पूरा ना कर पाए ओर लोगों को आपसे गलत उम्मीद बंध जाए।

No comments:

Post a Comment