Wednesday 23 August 2017

✡Rashifal (24-Aug-2017)


जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन❉ 


◉ मेष:- आज के दिन आपको काम को लेकर अलग अलग चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें:- आज आपके दिमाग में कोई बात को लेकर ज़्यादा सोच विचार चल रहे होंगे, आप किसी बात या चीज़ को लोगों से गुप्त रखने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज के दिन ज़्यादा आत्मविश्वासी रहेना आपको थोड़ी मुस्किलीयों में डाल सकता है, आज अपनी हदों में रहकर कोई भी कार्य या फैसला करे।

◉ वृषभ:- आज बातों की ओर आपका ध्यान ज़्यादा जा सकता है, आज किसी को कोई ऐसी सलाह ना दे जो अभी की परिस्थितियों के हिसाब से गलत हो।
क्या करें:- आज आपको सचाई का साथ देना बहुत ज़रूरी है, लोगों की हा में हा भरने से कुछ नहीं होगा, अपनी आँखों देखी बातो पर विश्वास करें।
क्या ना करें:- आज किसी के बहकावे में आकर या पैसों की लालच में आकर कोई फैसला ना करें, आज थोड़ा सावधानी बरतना बहुत ज़रूरी है वरना रिश्तों में दूरियां आ सकती है।

◉ मिथुन:- आज लोग आपके दिमाग से खेलते हुए नज़र आ सकते हैं, आज अपनो का सही रूप आपको जानने को मिल सकता है।
क्या करें:- आज भ्रम में जीना आपको मुस्किलीयों में डाल सकता है, अपने आपको लोगों की मीठी बातों से बचाना होगा, आज लोगों की गलत आस रखकर ना बेठे रहे।
क्या ना करें:- आज सही फैसला करने के लिए सही मोके की तलाश करने में अपना समय ना बिगाड़े, सही समय वही होता है जब सही फैसला किया जाए।

◉ कर्क:- आज के दिन कोई ज़रूरी कार्य को करने की काबिलियत आपके अंदर दिखाई दे सकती है।
क्या करें:- आज अपनी ऊर्जा और मेहनत को सही तरीके से उपयोग करना आपको सीखना होगा।
क्या ना करें:- आज के दिन ही सारा कार्य करने की और अच्छे परिणाम मिलने की अपेक्षा रखना गलत बात होगी, अभी के लिए सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दे।

◉ सिंह:- आज के दिन लोगों को किसी भी बात का गलत बढ़ावा ना दें, आज कोई बड़ी जिम्मेदारियों का संचालन ना करें।
क्या करें:- आज लोग आपसे नाराज या आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं, आज के लिए किसी भी बात को अपने दिल पर लेकर ना बेठे रहें।
क्या ना करें:- आज धन के मामले में किसी भी बात को लेकर कंजूसी ना करें, जो चीज़ों की ज़रूरत है उसे पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है, अपनी जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़े।

◉ कन्या:- आज कोई खास व्यक्ति से या कोई रिश्तेदार से अनबन हो सकती है, आपकी सोच ओर उनकी सोच में मतभेद हो सकता है।
क्या करें:- आज ज़्यादा किसी के बारेमें सोच सोच के खुद को परेशान ना करें, अभी के लिए सारी बातों को छोड़ कर सिर्फ़ अपने बारेमे सोचें, समय रहते सब कुछ सही हो जाएगा।
क्या ना करें:- आज किसी बात को लेकर ज़यादा भावुक नहीं होना है, आज अपनी सेहत को लेकर ज़रासी सही भी लाहपरवाही ना करे, बेफिजूल की बातो पर गौर ना करे| 

◉ तुला:- आज किसी बात का भय आपको सता सकता है, आज थोड़ा बहुत असुरक्षित महसूस कर सकते है।
क्या करें:- आज के दिन किसी अनजान महिला की बातों में नहीं आना है, घर की महिलाओं का सेहत का ध्यान रखना आज ज़रूरी बन सकता है।
क्या ना करें:- आज प्यार के रिश्तों में स्वार्थी ना बने, आज सिर्फ अपने बारेमें सोचना या अपने फायदे के लिए सोचना आपको आगे चलकर नुकसान दिला सकता है, रिश्तों में दूरियां होने की संभावना ना होने दे।

◉ वृृृश्चिक:- आज अपनी अच्छाई के अनुसार कार्य ज़रुर करें लेकिन किसी को नुकसान पहुंचा कर नहीं, कोई आपको कार्य करने से टोके तो उनके टोकने की वजह को समझे।
क्या करें:- आज कही दान करने का मौका मिल रहा हो तो दान ज़रूर करें, आज जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको अच्छा फल प्राप्त होगा, आज अपनों को पैसों की मदद ज़रूर करें।
क्या ना करें:- आज कोइ नया रिश्ता बनाने की ना सोचें, आज किसी के ऊपर पूरी तरह से भरोसा करना आपको भविष्य में मुस्किलीयों में रख सकता है।

◉ धनु:- अपने अंदर की अच्छाई को दुसरो के लिए बदलने की ज़रूरत नहीं है, अपने निर्णय पर अड़े रहे आपको सफलता प्राप्त ज़रुर होगी।
क्या करें:- आज परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी बहुत बहस हो सकती है, आज जो सच है उसका साथ देना बहुत ज़रूरी है, आज आपकी सच्ची बात लोगों को कड़वी लग सकती है।
क्या ना करें:- आज किसी भी बात को लेकर अपने मन में भ्रम ना रखें, आज लोगों के साथ सहकार की आशा पर बैठे रहने से आपका ही नुकसान होगा, जो भी कार्य या निर्णय करे उसे अपनी सोच और समझ से करें।

◉ मकर:- आज कोई कार्य करने में थोड़ी बहुत रुकावटे आ सकती है, आज काम को पूर्ण होने को समय ज़्यादा लग सकता है, काम को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं।
क्या करें:- आज हकीकत को अपना ने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, आज आपके लिये गए अनुमान गलत हो सकते है या असके हिसाब से कार्य करने में परेशानी हो सकती है।
क्या ना करें:- आज अपनी बात को सही साबित करने के चक्कर में कही लोंगो के साथ झगड़ा ना मोड़ ले, छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से अपने आप को रोकना होगा।

◉ कुंभ:- आज वर्तमान स्थिति को समझने की ओर उसके हिसाब से कार्य को करने की समझ होना बहुत जरूरी है।
क्या करें:- आज कोई साहस भरा कार्य करने के लिए कही यात्रा करना आवश्यक बन रहा है, आज काम काज को लेकर यात्रा करना आपके लिए लाभ कारी रहेगा।
क्या ना करें:- आज जीवन साथी के साथ या अपने खास दोस्तों के साथ कही जाने की योजना बनी हो तो उसे आज मुल्तवी रखना पड़ सकता है।

◉ मीन:- आज के दिन लोंगो को देख ने का ओर उनको समझने का नज़रिया आपका अलग हो सकता है, आज किसी बात को लेकर आपकी आँखे खुल सकती है।
क्या करें:- आज के दिन हवाई यात्रा करने के योग बन रहे हैं, आज अपने घर आपनो के साथ रहने का मौका मिल सकता है, आज के दिन भविष्य को लेकर कोई ज़रूरी चर्चा हो सकती है।
क्या ना करें:- आज अपनो के साथ जो अच्छा समय बिताने को मिला है उसे किसी भी बात को लेकर बिगाड़ ने की गलती ना करें, आज सिर्फ अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है, जो बात की पूरी जानकारी नहीं है उसमें दखलंदाजी करना बेफकूफ़ी है।

No comments:

Post a Comment