Friday 18 August 2017

✡Rashifal (18 -Aug-2017)

❉ जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन 

◉ मेष:- अपने कार्य मैं अनुकूलता प्राप्त करने के लिए आप कुछ नया करने की सोच सकते है, कुछ कार्य में सिर्फ काम करने के तरीके में परिवर्तन करने की जरुरत है।
क्या करें:- अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो उस विचार को अपने मन में ना रखें बल्कि उसे करने के लिए योजना तैयार करें।
क्या ना करें:- सफलता प्राप्त करने के लिए कोई बड़ा साहस करने की जरूरत नहीं है, छोटी-छोटी बातों पर गौर करें और जो भी अनुभव या सलाह की जरुरत हो उसे अपने कार्य में इस्तेमाल करें।

◉ वृषभ:- किसी भी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने की जरूरत नहीं हैं, थोड़ा अपने मन के विचारों पर काबू करने की कोशिश करें।
क्या करें:- आज दूसरों के विचारों को बदलने की ज़रूरत नहीं है, लोगों की सोच को बदलने के बदले अपने अंदर झांकने की जरूरत है कहीं आपकी सोच गलत हो सकती है।
क्या ना करें:- बिना सोचे समझे किसी भी बात को लोगों के सामने जाहिर ना करें, भले ही आपका बात करने का मतलब गलत नहीं है लेकिन उसे व्यक्त करने का तरीका गलत हो सकता है।

◉ मिथुन:- आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बड़ी अनुकूल हो सकती है, कोई अच्छी खबर के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
क्या करें:- धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आज आपको किसी भी तरह की पैसों की कमी महसूस हो रही होगी तो उसका हल आपको आज मिल सकता है, घर परिवार में आज आपको ज़्यादा मान दिया जा सकता है।
क्या ना करें:- सब कुछ सही जा रहा है तो किसी बात की जल्दबाजी करना ठीक नहीं, है सभी कार्यों को बड़े सोच समझकर करें, सभी कार्य को एक ही समय पर करने की गलती ना करें।

◉ कर्क:- आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको प्रशंसा मिल सकती है, अगर आज कोई निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें।
क्या करें:- कोई लंबे अरसे से कार्य करने की सोच रहे तो उसे आज जरूर पूरा करें, आपके कार्य पूरे होने के सारे अवसर बन रहे है, बिना किसी रुकावट से कार्य पूरा कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज जो कार्य ज़्यादा महत्व का हो उसे पहेले करने का प्रयत्न करें, आजके दिन उतना ज़्यादा कार्य ना करें की कोई कार्य पूर्ण ना हो पाए ओर आपको तनाव मेहसूस हो।

◉ सिंह:- आज अपनों के साथ अच्छा दिन बीतेगा, रिश्तेदारों और परिवार के साथ हँसी ख़ुशी का माहौल रहेगा।
क्या करें:- आज कोई अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं, घर में खुशियों भरा माहौल बन सकता है, दिन काफ़ी अनुकूल रहेगा।
क्या ना करें:- आज लोगों के साथ हँसी मज़ाक करें लेकिन किसी को बुरा लगने से पहले अपने आप को संभाल ले, थोड़ी मर्यादा रखना ज़रूरी बन सकता है ज़्यादा मज़ाकिया स्वभाव से लोगों को बुरा लग सकता है।

◉ कन्या:- कार्यस्थल से आपको काम करने का दबाव बन सकता है या फिर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल ने को कहा जा सकता है।
क्या करें:- जो परिस्थिति आपके सामने है उसे अपना ने में ही भलाई है, किसी बात की तुलना आज अपने आप से ना करें, यह समय आपके लिए भलेही थोड़ा कठिन हो, लेकिन परिस्थिति को संभाला जा सकता है।
क्या ना करें:- वर्तमान परिस्थिति बदलने की या उससे भागने कोशिश ना करें, ज्यादा सोच विचार करेंगे उतना अपने आप को उल्जन में पाएंगे।

◉ तुला:- आज किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है, नए कार्य की शुरुआत को लेकर आज आप ज़्यादा सोच विचार में रह सकते हैं।
क्या करें:- आज अपने विचारों के हिसाब से कार्य करें, अपने जो तय किया है उसे ज़रूर पूरा करें, कार्य की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी लगेगी लेकिन आगे जाकर परिस्थिति काफ़ी अनुकूल रहेगी।
क्या ना करें:- आज दोस्तों के साथ किसी भी बात को लेकर बहस ना करें, किसी भी चर्चा को झगड़े का स्वरूप ना दें।

◉ वृृृश्चिक:- आज अपने ऊपर लोगों की बात को हावी होने से बचना होगा, अपने ऊपर भरोसा ज़्यादा करना होगा।
क्या करें:- आज जोभी परिस्थिति आपके सामने आए उसे पूरी तरह से विश्वास कर लेना गलत बात है, जोभी हरकतें बन रही है उसके पीछे की वजह को समझने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज आपकी तरफ से कोई भी कार्य ऐसा नहीं होना चाहिए की लोंगो को यह लगें यह सारी परिस्थिति के जिम्मेदार आप है।

◉ धनु:- बिगड़ते हालात को संभाल लेने का वक़्त है, अभी भी आपके पास मौका है जोभी गलती करी है उसे मान ले और अपनी गलती को सुधार ले।
क्या करें:- आज आपको यह सोचना होगा की आपको असल जिंदगी में क्या करना है, आप जो कर रहे हैं उसमें आप खुश हैं? आज अपने अंदर की इच्छा को समझने की ज़रूरत है और उसके हिसाब से कार्य करें।
क्या ना करें:- आज अपने स्वभाव में नम्रता लाने की ज़रूरत है, लोगों की ज़रूरत को नजरअंदाज ना करें, किसी को लालच देकर कार्य ना करवाएं।

◉ मकर:- आज ज़रासा साहस करने से कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है, आज के दिन सफलता प्राप्त करने के लिए अपने अनुकूल माहौल से बहार निकल कर कार्य करना होगा।
क्या करें:- आज अपने दिमाग में से बेफिजुल की बातों को निकाल ना बहुत ज़रूरी है, आज जानबूझ कर कोई ऐसा कार्य ना करें जो आपको आगे चलकर और भी परेशानी में डाल दे।
क्या ना करें:- आज छोटी बात को बड़ा स्वरूप ना दें, आज कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे आपके बनते कार्य मे रुकावट या मुश्केली आये।

◉ कुंभ:- आज आपके पसंदगि के लोगों के साथ खुशियां मनाने का मौका मिल सकता है, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
क्या करें:- आज अपने कार्य को लेकर तनाव हो उसके लिए पहले से ही अपने कार्य करने की योजना तैयार कर ले, अपनी कार्यशक्ति के अनुरूप कार्य करें।
क्या ना करें:- आज किसी भी बात को लेकर अपने मन मे सवाल ना होने दे, बात को ज़्यादा उल्जन भरा ना करें।

◉ मीन:- आज आप अपने सपनों के बारेमें ज़्यादा सोंचते हुए नज़र आ सकते हैं।
क्या करें:- आज की परिस्थिति के हिसाब से चलेगें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा, अपने सिद्धांतों को किसी ओर के लिए ना बदले।
क्या ना करें:- आज किसी भी कार्य को अधूरा नहीं रखना है, आज जो जिम्मेदार आपने ली है उसे पूरा करें, किसी भी बात की लालच करना आपको मुश्किलीयों में डाल सकता है।

No comments:

Post a Comment