Thursday 10 August 2017

✡Rashifal (10-Aug-2017)

जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन


✵मेष:- आज आपको अपने गुरुजनों की बातो को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा, आपको जोभी सिखाया गया है या समझाया गया है उसके मुताबिक कार्य करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें:- आज पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना है, आपको एक नया मौका मिल रहा है तो उसे अपना ले, पुरानी बात और पुरानी गलतियों को याद करके अपना समय बर्बाद ना करें।
क्या ना करें:- आज किसी गलत व्यक्ति की बातों को ध्यान में ना लें, आप को समझना होगा की अभी की परिस्थिति के हिसाब से आपके लिए क्या सही है और क्या गलत है, हो सके उतना सोच समझकर आज फैसला करें आपके लिए अच्छा रहेगा।

✵वृषभ:- आज आपके पिता समान व्यक्ति के साथ तालमेल अच्छे बैठेंगे, आपकी हर परेशानियों का हल उनके पास होगा, आज खुले दिल से बात करने से आपको राहत महसूस हो सकती है।
क्या करें:- आज अपनी हकीकत और असल परिस्थिति को समझने की कोशिश करें, आप जितना अपनी परिस्थिति और वर्तमान में जिएंगे उतना आपको अच्छा महसूस होगा और आपको अपनी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
क्या ना करें:- सभी चीजों के बीच में तालमेल बिठाना बहुत ज़रूरी है, आज ज़रा सी भी लापरवाही आपके बनते कार्यों में रुकावट पैदा कर सकती है।

✵मिथुन:- आज आप जो भी कार्य करने की सोच रहे है उसके पहले आप उस कार्य के बारे में अपने बड़े बुजुर्गों को जरुर जानकारी दे, उनकी सलाह के मुताबिक कार्य करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें:- आज जो चीज़ को लेकर आपकी पूरी जानकारी नहीं है जिसमें आपकी काबिलियत नहीं है, वह कार्य आज ना करें तो ही बेहतर होगा, अपनी ज़िद को लेकर कोई कार्य ना करें, लोगों के साथ ज्यादा भावुक नहीं होना है।
क्या ना करें:- आज गलत व्यक्तियों का साथ बिल्कुल नहीं देना है, जितना सच्चाई का साथ देंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपको सफलता मिलने में आसानी रहेगी।

✵कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में शायद आपको तनाव रह सकता है, अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही समय लग सकता है, आज कोई ना कोई रुकावट आपको परेशान कर सकती हैं
क्या करें:- आज बिना योजना या बिना किसी की सलाह से कार्य करने जाएंगे तो आप गलत कार्य कर सकते हैं, या फिर आप जोभी कार्य कर रहे हैं उसमें कोई ना कोई बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- अगर आज कोई आपको कुछ सलाह दें या आपसे बात करने की कोशिश करे तो उसे नकारे नहीं, आज किसी का मन दुख ना हो उसका ध्यान रखना होगा।

✵सिंह:- आज आपको अपने ऊपर भरोसा रखना होगा, आप जोभी कार्य करे या कुछ भी निर्णय लेने जा रहे है और अगर आप को ही अपने ऊपर विश्वास नहीं होगा तो आपको सफलता की ओर जाने में परेशानी आ सकती है।
क्या करें:- आज दूसरों के भरोसे पर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा, आज किसी के प्रभाव में आने की गलती ना करें शायद वह लोग आपसे कुछ और ही कार्य करवाना चाहते हो लेकिन आपको समझमें ना आये।
क्या ना करें:- आज अपनी काबिलियत पर शक ना करें, बिना वजह के कार्य को साबित करने की कोशिश ना करें, जो कार्य के चलते आपको कुछ हासिल नहीं हो पा रहा उस के पीछे समय और अपनी मेहनत बर्बाद ना करें।

✵कन्या:- आज परिवार के साथ बड़ा अच्छा दिन रहेगा, परिवार में हंसी खुशियों का माहौल रहेगा, आज अगर आपके रिश्ते की बात चल रही है तो आपके लिए अच्छे संकेत है।
क्या करें:- आज अगर आप कुछ अपने परिवारजनों के साथ बात करना चाहते हैं तो जरूर करें, आज अकेला महसूस ना करें, बात करने से वह भी आप को समझने की कोशिश कर सकता है।
क्या ना करे:- आज किसी भी बात की ज़िद करना आपके बनते कार्य में रुकावट पैदा कर सकती है, आज थोड़ा सबके साथ विनम्रता से बात करेंगे तो आपके कार्य को सफलता मिल सकती है।

✵तुला:- आज छोटे बच्चों के साथ आपका समय बड़ा अच्छा रहेगा, आज उनको सही सिख और सही सलाह देने से उनकी प्रगति होंगी, आज आपकी मदद उनके बड़े काम आ सकती है।
क्या करें:- आज अपने बच्चे या अपने से छोटे भाई बहन को भरोसा दिलाने की कोशिश करें, शायद उनके कार्य में कुछ कमी है जिसके चलते उनके कार्य को वह सिद्ध नहीं कर पा रहे है या फिर उनको कोई परेशानी हो रही है।
क्या ना करें:- आज किसी के ऊपर अपने विचार रखने के बजाय उस विचार को उनके दृष्टिकोण से समझाने की कोशिश करें, आज गुस्से पर काबू रखें।

✵वृश्चिक:- आज आपके लिए दिन काफी अच्छा है, आज आपको जोभी चीज की जरूरत है और जीसी चीज़ की आपको जानकारी चाहिए वह आपको आज प्राप्त हो सकती है।
क्या करें:- आज किसी को भी अपनी बात मनवाने में आपका बड़ी आसानी हो सकती है, आज आप जो भी कार्य करना चाहते है वह आज आप जरुर कर पाएंगे।
क्या ना करें:- आज सभी बातों का ध्यान होना चाहिए, आज सही क्या है गलत क्या यह साबित करने में अपना समय बर्बाद ना करें।

✵धनु:- आज आपका स्वभाव थोड़ा ज़िदी हो सकता है, आज आप जो भी कार्य करेंगे उसकी शुरुआत में आपको शायद थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आगे जाकर आपको सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी।
क्या करें:- आज किसी व्यक्ति के बारे में अपने मन में कोई ठोस इरादा या विचार ना बना ले, शायद आज के दिन और आज के समय के लिए वह व्यक्ति आपके लिए सही नहीं है, लेकिन आगे जाकर आपको अपने निर्णय में बदलाव करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज सब आपकी बात माने यह जरूरी नहीं, अपनी बात को मनवाने के लिए कोई ऐसा कदम ना उठाये जिसके चलते लोग आपसे रुठ जाए या आपके बारेमे गलत सोचें।

✵मकर:- आज कानूनी कार्यवाही में आप कोई निर्णय प्राप्त करने की राह देख रहे थे तो शायद यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
क्या करें:- आज कोई एक निर्णय में आपको तटस्थ रहना है, सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें, और सब कुछ एक साथ संभालने जाएंगे तो थोड़ा गड़बड़ होने की संभावना है।
क्या ना करें:- आज अपने काम से काम रखें, ज्यादा किसी बात में दखल अंदाजी करना आज आपके लिए नुकसान कारक हो सकता है।

✵कुंभ:- आप किसी गलत रिश्ते में बंध ने से अपने आप को रोकना होगा, किसी के इतने भी प्रभाव में ना आये की आप सही गलत का फैसला कर ना पाए।
क्या करें:- आज कोई अचानक परिवर्तन आपके जीवन में आने की संभावना है, कोई ऐसा परिवर्तन आएगा जिसके बारे में ना सोचा होगा या फिर ना उसके बारे में आपने कोई तैयारी की होगी।
क्या ना करें:- आज किसी से झूठ या कोई महत्व की जानकारी गुप्त रखना आपके लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है, आज जो है उसे सबके सामने रखे कोई बात को छुपा ना रखें किसी से भी।

✵मीन:- आज किसी बात को लेकर आप दुविधा में हो सकते हैं, आज रिश्तो में कोई ऐसी बात आ सकती है जिसके चलते आज आप कुछ ज्यादा ही सोच विचार में रहेंगे।
क्या करें:- आज आपको कोई सवाल परेशान कर सकता है, आप जो करना चाहते है या फिर आप जो कुछ जानना चाहते हैं उसमें आपको आज शायद रूकावट पैदा हो सकती है, आज थोडी मेहनत ज़्यादा करनी पड़ सकती है।
क्या ना करें:- आज लोग आपके कार्य या निर्णय से ज्यादा खुश ना हो, कोई ना कोई कमी आज लोगों को आपके कार्य में दिखाई दे सकती है।

No comments:

Post a Comment