Saturday 19 August 2017

✡Rashifal (19 -Aug-2017)

जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन


◉ मेष:- आज ज़्यादा किसी भी बात को लेकर ना सोचते रहें, आज रिश्तों को संभाल ने में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।
क्या करें:- आज परिस्थिति को दूसरों की नज़र से समझने की कोशिश करें, अपने विचारो को दुसरो के ऊपर ना थोपे, सब को अपनी मन की बात करने का मोक दे।
क्या ना करें:- आज लोगों के लिए आपको मददगार बनना होगा, उनकी परेशानी या उनकी बात को नजरअंदाज ना करें और नाही उनकी बातों का मज़ाक करें।

◉ वृषभ:- आज कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी वर्तमान स्थिति के ऊपर ज़रूर गोर करें, बनते हालात को समझ कर फैसला करे।
क्या करें:- आज कोई भी बात को लेकर उतावलापन ना करें, निर्णय लेते समय दूर की सोच कर फैसला ले, और कार्य में कोई रुकावट पैदा ना हो उसका पूरा ध्यान रखें।
क्या ना करें:- आज किसी एक की सलाह के अनुसार सारे काम ना करें, पुरानी रीत को बदलना ज़रूरी है, सही निष्णात की सलाह ज़रूर ले।

◉ मिथुन:- आज के दिन आप लोगों को या उनके इरादे को तुरंत समझ सकते हैं, आपको अपने मन की आवाज पर विश्वास करना होगा।
क्या करें:- आज आपके अनुभव की चर्चा या आपके काम करने के अनुभव को उदारण के स्वरूप आप लोगों को दे सकते हैं, आज लोगों को आपसे कुछ ज्ञान प्राप्त हो सकता है।
क्या ना करें:- आज किसी की भी निंदा ना करें, लोगों के सामने बात करते हुए कोई भी व्यक्ति को लेकर अपना अभिप्राय ना रखें।

◉ कर्क:- आज के दिन आप अपनी सेहत को लेकर काफी ध्यान रखना पसंद करेंगे।
क्या करें:- आज अपनी सेहत के लिए थोडासा खाने पीने में परिवर्तन करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, आज काफ़ी स्फूर्तिला महसूस करेंगे।
क्या ना करें:- आज अपने करीबी लोगों की बात को अपने मनपर ना ले, सही गलत को जाने बिना कोई भी निर्णय ना करें।

◉ सिंह:- आज किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है, कोई मुलाकात आज आपका मन प्रसन्न कर सकती है।
क्या करें:- आज किसी भी बात को लेकर ज़्यादा अपेक्षा ना करें, छोटी छोटी बातों मे से खुशियों को महसूस करें।
क्या ना करें:- आज किसी गलत चक्कर में या लोगों के बहेकावे में नहीं आना है, लोंगो की कही-सुनी बातों पर ज़्यादा भरोसा ना करें, सिर्फ़ अपने ऊपर ओर अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें।

◉ कन्या:- आज किसी भी बात को लेकर जुठ ना बोले, किसी भी व्यक्ति को मुसीबत से बचाने के लिए अपने आपको गलत तरीके से मुसीबत में ना डाले।
क्या करें:- आज अपनी निज़ी ज़िंदगी औऱ अपने कार्य के बिच तालमेल रखना बहुत ज़रूरी है, आज दोनों तरफ़ की जिम्मेदारियां आपको एक साथ संभालनी पड़ सकती है।
क्या ना करें:- आज लोगों से ली गई सलाह उतनी मददरूप नहीं होगी, आज कोई चमत्कार की या अचानक किसी मदद की आशा ना करें, अपने तरीके से हल निकालने की कोशिश करें।

◉ तुला:- आज परिवार के लोगों के साथ शांति भरा माहौल रहेगा, किसी बात की चर्चा या महत्व की बात करने के लिए आज समय अनुकूल है।
क्या करें:- आज घर के बड़ो से कुछ अच्छी बातें सीखने को मिलेगी, अपनों की सलाह के अनुसार कार्य करने से यश प्राप्त होगा।
क्या ना करें:- आज अपनी बात को व्यक्त करने की जल्दी ना करें, आज ज़्यादा उतावलापन आपके कार्य मे थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है, सब्र रखें।

◉ वृृृश्चिक:- अपने कार्य को लेकर आपके अंदर आत्मविश्वास और कार्य करने का जोश ज़्यादा होगा।
क्या करें:- आज लोगों की बातों को गौर से सुनना और समझना होगा, उनकी बातों से आपको कार्य करने में काफ़ी मदद मिल सकती है।
क्या ना करें:- आज अपने आपको या अपने कार्य को लोगों के सामने साबित करने की कोशिश ना करें, आपको लोगों के लिए या लोंगो के हिसाब से कार्य नहीं करना है, अपने दिल की सुननी चाहिए।

◉ धनु:- आज आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा दिन रह सकता है, आज कोई नए कार्य की शुरुआत करने की ना सोचें।
क्या करें:- आज आपको लोगों की बातों पर यकीन करने के लिए दुविधा हो सकती है, आज सही गलत का फैसला या उसे परखने में आपको मुश्केलि होगी।
क्या ना करें:- आज अपने से करीबी व्यक्ति के ऊपर शक ना करें, उनकी बातों का गलत मतलब ना निकाले, थोड़ा अपने मन के विचारो पर काबू रखने का प्रयत्न करें।

◉ मकर:- आज आपके ऊपर घर परिवार की जिम्मेदारियां आ सकती है, लोगों को आपके ऊपर आज विश्वास ज़्यादा रहेगा।
क्या करें:- आज कोई जिम्मेदारी लेने से डरना नहीं है, अपने ऊपर भरोसा रखें और अपनी तरफ से पूरी मेहनत से कार्य को संभाले।
क्या ना करें:- आज जोभी निर्णय करे उसे सिर्फ अपनी सोच और समझ से करें, दिल के रिश्तों में थोड़ी नोकजोक हो सकती है।

◉ कुंभ:- आज आपके ऊपर कई सारे कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन एक सही योजना बना कर चलेगें तो सही कार्य को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
क्या करें:- आज ज़रूरत के समय लोग आपकी मदद कर सकते हैं, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखे।
क्या ना करें:- आज घर की महिला को नाराज़ ना करें, उनकी खुशियों का खयाल रखें, खास करकें आज अपनी माता का ध्यान ज़्यादा रखें।

◉ मीन:- जोभी छोटी छोटी परेशानी से बंधे हुए थे उसमें से आज आपको राहत मिल सकती है, परिस्थिति में सुधार महसूस कर सकते हैं।
क्या करें:- आज सही समय पर सही निर्णय लेना बहुत ज़रूरी है, अभी के समय का सदुपयोग करें, बेफीजुल की बात पर घ्यान ना दें।
क्या ना करें:- आज अपनों का अपमान करने की गलती ना करें, आज बड़े विनम्रता से सब के साथ बात करें, किसी के साथ कोई भी बात को लेकर अन्याय ना करें।

No comments:

Post a Comment