Saturday 26 August 2017

✡Rashifal (26 -Aug-2017)


जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन


◉ मेष:- आज अपनी खुशियों को बड़े ज़ोरो शोरो से मनाने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सी रुकावटे आ सकती है, इस लिए पहेले सेही सावधानी बरतें।
क्या करें:- आज आपकी सोच काफ़ी रचनात्मक हो सकती है, आज के दिन आप किसी भी परेशानी का हल बड़ी आसानी और बहेतर तरीके से निकाल पाएंगे।
क्या ना करें:- आज पैसों का कोई भी व्यहवार बिना सोचें समझे ना करें, आज कोई भी चीज़ लेने जा रहे हैं तो पूरी जानकारी लेकर जाना सही होगा वरना ज़्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं।

◉ वृषभ:- आज धार्मिक कार्यो में आपका मन ज़्यादा लग सकता है, आज किसी भी बात को लेकर लोगों के साथ तालमेल बिठाने में आपको आसानी होगी।
क्या करें:- आज आपको एक बात पर गौर करना होगा की क्या आपको आपकी मेहनत के हिसाब से फल मिल रहा है या फिर आप एक ही तरह का कार्य किए जा रहे हैं, कुछ ज़रूरी बातो में बदलाव करना होगा।
क्या ना करें:- आज जानबूझकर कोई ऐसा कार्य ना करें जो आपको आगे चलकर संभालने में मुश्केली हो, सब कुछ जानते हुए भी अनजान ना बने रहे।

◉ मिथुन:- आज आपके मन औऱ चेहरे पर काफ़ी सुकून दिखाई देगा, आज आपके पास सारे सवालों का हल हो सकता है सिर्फ़ अपने अंदर जाखने की ज़रूरत है।
क्या करें:- आज किसी माननीय लोगों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिल सकता है, आज आपकी बातों से लोग काफ़ी प्रभावित रहेंगे।
क्या ना करें:- आज जितना सादगी और संयम रखेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा, ज़्यादा दिखावा करने से या बिना वजह की बड़ी बड़ी बातें करनसे आपको ही नुकसान होगा।

◉ कर्क:- आज के दिन आपको कोई बड़े कार्य करने की या कोई निर्णय लेने की ज़िम्मेदारी सौपी जा सकती है, आज लोगों को आपसे कोई बड़ी उम्मीद रह सकती है। 
क्या करें:- महिलाओं के लिए कोई अच्छी खबर मिलने के अवसर बन रहे हैं, आज घर मे से या कोई मित्र महिला के घर से किसी खास विधि को लेकर शामिल होने का मौका मिलेगा।
क्या ना करें:- आज अपने कार्यो में इतने ना उलझे हुए रहे की कोई खास मोक आपसे छूट जाए, आज परिवार में कोई आपसे या आपके कार्य से नाराज़ ना हो उसका ध्यान रखना होगा।

◉ सिंह:- आज अपने कारोबार को लेकर कोई ऐसा ख्याल आपको सूज सकता है जो आपकी अभी तक की सोच से अलग है।
क्या करें:- आज लोगों की सही गलत की पहचान आपको हो सकती है, अभी तक आपकी जोभी सोच या जोभी निर्णय थे उसे बदलने का समय है।
क्या ना करें:- आपके मन में जोभी डर या जोभी गलतफेमि है उसे निकालना होगा, पैसों को लेकर कोई भी परेशान हैं तो उसका हल निकालने की कोशिश करें, ना की हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।

◉ कन्या:- आज मन ही मन शांति का अनुभव आप कर सकते हैं, आज अपने दिल की बात सुनकर कार्य करना आपके लिए उचित रहेगा।
क्या करें:- आज आपको कार्य करने में खुशी या संतुष्टि महसूस हो वह कार्य ज़रूर करे,  आज लोगों के डर से या उनकी बातों को अपने मन पर लेकर अपने आप को कोई कार्य करने से ना रोकें।
क्या ना करें:- आज सिर्फ बातें करते रहने से जोभी इच्छा है उसके बारेमें सोचते रहने से सफलता नहीं मिलने वाली, जोभी कार्य करने का सोचा है उसे सिर्फ एक सोच बना कर ना रखें।

◉ तुला:- आज बिगड़ते हालात को संभालने की ज़िम्मेदारी आपके ऊपर या आपको लेनी पड़ सकती है, आज किसी बड़े निर्णय या कार्य का संचालन करने का मौका मिल सकता है।
क्या करें:- आज किसी भी बात को लेकर भावुक नहीं होना है, आज दिल और दिमाग दोनों का सही उपयोग करते हुए कार्य करें।
क्या ना करें:- अभी के लिए विदेश यात्रा करने की ना सोचें, अभी आपको कुछ ज़रूरी कार्य को पूरा करना बाकी है, अभी विदेश यात्रा करने का सही समय नहीं है।

◉ वृृृश्चिक:- आज धन को लेकर कोई अच्छी तक प्राप्त हो सकती हैं, आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा।
क्या करें:- आज कोई ज़रूरी फैसले कर सकते हैं, किसी कार्य की शुरूआत के लिए योजना बना सकते हैं।
क्या ना करें:- आज गुरुजनों की बात को नज़रअंदाज़ करना या उनकी सलाह के विरुद्ध कार्य करना आपके लिए परेशानी ला सकता है, अपनी मनमानी करने से खुद को रोके।

◉ धनु:- पुरानी बातो को भुलाने के लिए या उसमें से बाहर निकलने के लिए छोटे बच्चों के साथ समय बिताना ज़्यादा योग्य रहेगा।
क्या करें:- अपने मन को तरो ताज़ा करने के लिए कही यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं, थोड़ा समय अपने साथ अकेले में बिताना भी ज़रूरी है।
क्या ना करें:- अपनी तबियत को लेकर लापरवाह नहीं रहेना है, अपनी तबियत को लेकर जोभी परेशानी आप महसूस करते आए हैं उसका सही तरीके से निदान करें।

◉ मकर:- आज लोगों के साथ बड़ी साफ तरीके से बात करें, ज़्यादा बात को उलझनों भरा या उसे छिपाने की कोशिश ना करें।
क्या करें:- आज किसी चमत्कार या लोगों की आशा पर बेठे ना रहें, आपके मन में जोभी ख्याल चल रहे हैं उसे थोड़ा काबू करने की कोशिश करें और हकीकत को समझने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज ज़्यादा पैसों को लेकर कंजूसी करना आपके बनते कार्य में रुकावट पैदा कर सकता है, ज़्यादा लालचीपन हानिकारक हो सकता है।

◉ कुंभ:- आज ज़्याद ही मेहनत और परिश्रम करने से आपको अकल्पनीय फ़ायदे हो सकते हैं।
क्या करें:- आज परिपक्व हो कर सारे निर्णय लेने होंगे, ज़्यादा भावुक होकर निर्णय लेने से आपको ही मनचाहि सफलता प्राप्त होने में मुश्केलि होगी।
क्या ना करें:- आज ज़रा सी परेशानी का अनुभव होने पर अपने कार्य से पीछे हटना सही निर्णय नहीं होगा, चुनोतियो का सामना करने से ना डरे।

◉ मीन:- आज मन की खुशी पैसों में ढूंढ़ने ने के बजाय उसे अपनो के साथ रह कर ढूंढ़ने ने की कोशिश करें, गलत बातों की ज़िद करना छोड़ ना होगा।
क्या करें:- आज अपने मन में कोई भी गलत ख्याल होने ना दे जो आपको सिर्फ सोच ने में सही लगे, लोंगो को दुःख या नाराज़ करके अपनी ख़ुसी के बारेमें ना सोचें।
क्या ना करें:- बिना सोचे समझे अपनी जीत को लोगों के सामने ज़ाहिर ना करें, लोंगो पर आँख बंध करके विश्वास करना आपको आगे चलकर मुसीबत में डाल सकता है

No comments:

Post a Comment