Saturday 5 August 2017

✡Rashifal (5-Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✤ 



⋆मेष:- आज कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है, आज कामकाज को लेकर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें:- आज अपने आपको कोई गलत बात के लिए दोषी ना समझें, आपको आज कोइ बात का गम हो सकता है, अपने दिल और दिमाग को शांत करने का प्रयत्न करें।
क्या ना करें:- आज एक ही बात को लेकर बेठे ना रहे, आज सब लोग जो कार्य कर रहे हो उसे आप भी करने ना लग जाए, अपनी दिमाग की करे।

⋆वृषभ:- आज अपने दिल औऱ दिमाग को ज़्यादा कष्ट हो ऐसा कोई कार्य ना करें, आज परिस्थिति और समय के हिसाब से कार्य करे।
क्या करें:- आज सब के साथ प्यार भरा व्यहवार करे, आज कोई एक खास व्यक्ति आपके बड़े काम आ सकता है, आज लोगो पर भरोसा करना आपको सही समय पर काम आ सकता है।
क्या ना करें:- आज कोई नई जगह जानेकी ना सोचें, आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए उतना लाभ कारक नहीं हो सकता।

⋆मिथुन:- आज किसी बात की जल्दबाजी ना करें, आज जितना समजदारी से और सोच समझकर कार्य करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
क्या करें:- आज आपने जो भी तय किया है उसके उपर आपको आज कार्य करना होगा, अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको आज कड़ी मेहनत ओर लगन से कार्य करना होगा।
क्या ना करें:- आज बात बात पर विराम लेकर अपना समय ना बिगाड़े, आज जितना ज्यादा कार्य करेंगे उतना आपको लाभ होगा।

⋆कर्क:- आज पैसे का कुछ ज्यादा ही खर्चा ना हो जाए उसका ध्यान रखना होगा, दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते समय थोड़ी बचत करनी होगी और अपने खर्चे पर काबू भी रखना होगा
क्या करें'- आज कोई खराब संगत का असर आपके ऊपर ना पड़े उसका ध्यान रखना होगा, आज आप हसी-मज़ाक़ करें लेकिन अपने दायरे में रहकर करना होगा।
क्या ना करें:- जोश में होश ना गवा बैठे, बड़ों का अपमान ना हो उसका ध्यान रखना होगा, आज थोड़ा विनम्र हो कर बात करें।

⋆सिंह:- आज के दिन सबके साथ मिलजुल कर रहना होगा, लोगों के साथ अपना ज्ञान आज बांटे, उनको जो भी ज़रूरत है वह पूरी करने की कोशिश जरूर करें।
क्या करें:- आप लोगों के साथ सहकार का लाभ ज़रूर ले, कोई कार्य को लेकर मदद की ज़रूरत हो तो आज लोग आपकी मदद कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने से अपने आप को ना रोकें, आज कोई जिद्दीपन ना करें। 

⋆कन्या:- आज अपने कार्य को करने के लिए एक योजना ज़रूर करे, बिना सोचे समझे कार्य करेंगे तो कार्य करने में मज़ा नहीं आएगा।
क्या करें:- जितना जल्दी अभी की परिस्थिति को स्वीकार करने की कोशिश करेंगे उतना आगे बढ़ने में आसानी होगी, आज ज़्यादा कुछ बदलने की कोशिश ना करें।
क्या ना करें:- आज आपके लिए यात्रा करना उचित नहीं होगा, आज कही छुट्टियां मनाने का सोच रहे हैं तो अभी के लिए मुल्तवी रखें।

⋆तुला:- आज आपको अपने अच्छे कर्मो का फल मिलने के योग है, आज का दिन आपके लिए बड़ा अच्छा दिन साबित हो सकता है, आज के दिन अपने पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा|
क्या करे:- आज अपने मन को आराम देने का दिन है, आज कोई विचार या कोई बात की परेशानी आपको नहीं करनी है, आज के दिन सिर्फ अपने मन को शांत करने के उपाय करे|
क्या ना करे:- आज अपने मन में जो भी विचार चल रहे है उसे विराम दे, अभी के लिए किसी भी बात को ज़्यादा महत्व ना दे|

⋆वृश्चिक:- आज के दिन पूरी तरह से अपने गुस्से को शांत करने का प्रयत्न करे, आज आपको जो कार्य का अनुभव है वही कार्य आपको आज करना होगा, आज कोई नया कार्य ना करे |
क्या करे:- आज कोई इतनी भी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ना लेले के आपको ही बोज लगने लगे, आज वोही वचन लोगो को दे जो आप पूरा कर सकते है, आज अच्छा दिखने के चक्कर में कहि आप ही ना फंस जाये|
क्या ना करे:- आज जोभी सुचना आपको मिलती है उसका सही उपयोग नहीं करेंगे तो गलती होने की पूरी संभावना है, अगर कुछ समझने में दिक्कत हो तो किसी की सलाह ज़रूर ले, अपने आप ही कोई फैसला ना करले|

⋆धनु:- अपने कार्य करने की पद्धति में कुछ ज़रूरी बदलाव लाने की आवश्यकता है, आप जोभी कार्य कर रहे है वो सही है लेकिन उसे करने के तरीके में कुछ बदलाव करना ज़रूरी बन रहा है|
क्या करे:- आज के दिन ही कोई फैसला करेंगे तो सही रहेगा, ज़्यादा सोच विचार करेंगे तो ज़्यादा देर होगी और आपको मुश्केली आ सकती है,
क्या ना करे:- आज के दिन जो कार्य कर रहे है उसे छोड़ने की ना सोचे, अभी के लिए आपको सफलता मिलना कठिन लग रहा है, लेकिन थोड़ा बदलाव लाने से अच्छे परिणाम मिल सकते है|

⋆मकर:- आज बात को खींच के उसे ज़्यादा मुश्किल भरा ना करें, आपसे जितना हो सकता है उतना प्रयत्न ज़रूर करें, बाकी सब कुछ अभी के लिए समय और परिस्थिति पर छोड़ दे|
क्या करे:- आपको अपनी तरफ से कार्य को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखनी है, कार्य करते समय आपको परेशानियां भी आने की पूरी संभावना है पर आपको साहस करते हुए आगे बढ़ना है |
क्या ना करे:- आज ज़्यादा आशावादी ना बने रहे, आज किसी की आशा पर बैठे रहेंगे तो आपको ही नुकसान होगा, और लोग आपही को दोष देंगे|

⋆कुंभ:- आज आप लोगो पर भरोसा या लोगो के कहने के मुताबिक कोई कार्य करेंगे तो आपको उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितनी आप अपने तरीके से कार्य करने पर पा सकते है  |
क्या करे:- आज अपने आपको कोई इच्छा करने से ना रोके, आज ज़्यादा ही सख्त रहेकर कार्य करना या किसी के दबाव में आकर कार्य नहीं करना है|
क्या ना करे:- आज अपने ऊपर हद से ज़्यादा कोई काम की ज़िम्मेदारी ना लेले, आज उतना ही कार्य करे जीतन आप्की कार्यशक्ति है और आपको अपने ऊपर भरोसा हो|

⋆मीन:- आज जो चीज़ दिखाई दे उसके ऊपर आँख बंध करके भरोसा ना करले, अभी के लिए शायद आपको परिस्थिति मुश्किल लगे लेकिन उसमे भी कुछ आपका फ़ायदा हो सकता है|
क्या करे:- आज अपने विचारो को थोड़ा हकारात्मक करने की ज़रूत है, कोई परेशानी हो तो उससे भागने के बजाय उसका सामना करके उसे हल करने की सोचे|
क्या ना करे:- आज कोई निर्णय लेते समय अपने मन में किसी भी प्रकार का दोराह ना रखे, किसी भी व्यक्ति को लेकर आज अपनी तुलना ना करे, अपने अंदर की खूबी को समझना होगा| 

No comments:

Post a Comment