Tuesday 8 August 2017

Numerology Predictions- 8.Aug.2017

जानिए आपका आज का दिन जन्मतिथि के अनुसार 


note:- अगर किसी जातक का जन्म 23 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक होगा 2+3=5(मूलांक ), इसी तरह अगर किसी का जन्म 29 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक (2+9=11)(1+1=2), 2(मूलांक)


❉जिनका जन्म 1,10,19,या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है|
आज थोड़ा मुश्किल भरा दिन आपके लिए हो सकता है, किसी आदत या परेशानी को लेकर आज परिस्थिति आपके हाथ से बेकाबू हो सकती है, लोगों के साथ तालमेल बनाना बहुत जरूरी हो सकता है, लोगों के गलत प्रभाव में आने से अपने आपको को रोकना होगा, जितना ज्यादा भावुक होकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे उतना ज्यादा ही उलझन में रहेंगे, समस्या का हल करने में मुश्किली हो सकती है।

❉जिनका जन्म 2,11,20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होता है|
अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए अपनी सुजबुझ का इस्तेमाल करना होगा, आज कुछ ऐसी परेशानियां हो सकती है जो आपको सफलता प्राप्त करने में रुकावट पैदा करती है, आज जितना सच का साथ देंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों की शुरुआत करने में ही समझदारी है।

❉जिनका जन्म 3,12,30,21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है|
आज के दिन अपने कार्य या निर्णय को करने के लिए आपके सामने कई सारे विकल्प आ सकते हैं जिनमें से आपको सही विकल्प चुनकर अपना निर्णय करना हो सकता है, आज मन ही मन अच्छे कार्य को सोचने से कुछ नहीं होगा, उस सोच को हकीकत में करेंगे तो फायदा रहेगा।

❉जिनका जन्म 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है|
आज कोई निर्णय करने से पहले उस निर्णय के सारे पहलुओं को समझना और उसके बारे में जानना जरुरी हो सकता है, आपने जो भी निर्णय लिया वह निर्णय किसी एक ही पक्ष में ना हो उसका ध्यान रखना होगा, निर्णय लेते समय किसी को मनदुख ना हो उसका ध्यान रखना होगा, ज्यादा भावुक होकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको आगे जाकर और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

❉जिनका जन्म 5,14,या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है|
आज विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा, आज पढ़ाई के अलावा किसी और भी कार्य में आपकी रुचि कुछ ज्यादा ही रह सकती है, जैसे की लेखन, खेलकूद वगेरे, आज आपकी सोच और आपके निर्णय वर्तमान की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हो सकते हैं, आज आपकी सूझबूझ सच्चाई और समझदारी के चर्चे सभी जगह होने के योग है।

❉जिनका जन्म  6,15, या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है|
आज अपने मन की शांति के लिए कोई ऐसी जगह या कुछ ऐसा कार्य करें जिसके चलते आपका मन शांत रहें और आपके मन के विचारों में थोड़ा परिवर्तन आए, आज कितना कुदरत के करीब जाकर अपने आप को महसूस करने की कोशिश करेंगे उतना ही आपको सुकून महसूस होगा, आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर खानपान करें और मन में कोई भी नकारात्मक विचार ना आने दे।

❉जिसका जन्म 7,16,या 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है|
जितना दिल खोलकर लोगों के सामने अपनी बात करेंगे उतना ही लोगों को समझने में आसानी रहेगी, आज गबरा ने से कुछ हासिल नहीं हो सकता, अपनी काबिलियत को लोगों के सामने प्रदर्शित होने दें और अपने आप पर विश्वास जरूर रखें, आज जितना खुले दिल से कार्य करेंगे औऱ रचनात्मक रुप से कार्य करेंगे उतना आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

❉जिसका जन्म 8,17,या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है|
आज आप अपनी मेहनत और कार्य को लेकर काफी संतुष्ट हो सकते हैं, आज आपको ज्यादा किसी बात की अपेक्षा नहीं होगी और नाही कोई लालच होगा, अपने कार्यस्थल को लेकर काफी संतुष्ट, खुश और आत्मविश्वासी रहेंगे, आप और भी बेहतर कार्य करने का प्रयत्न कर सकते हैं, अपने निर्णय या अपने कार्य करने की पद्धति में बदलाव ना करें, जो भी कार्य कर रहे हो उसके हिसाब से अपने आप को आगे बढ़ते जाइए, आपको सफलता जरुर मिलेगी।

❉जिसका जन्म 9,18,या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 है|
 आज युवा वर्ग के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा, आज आपके काम करने के तरीके से और आपकी वाणी से लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं, आज आपके काम करने के तरीके के पीछे कोई खास संदेश होगा, लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आज आपको थोड़ा साहस करना पड़ सकता है, आपको कुछ अनोखा कार्य करना होगा जिससे लोग आपके कार्य को लेकर प्रभावित हो और आपके कार्य के पीछे जो संदेश है उसे समझे।

No comments:

Post a Comment