Thursday 17 August 2017

✡Rashifal (17 -Aug-2017)

जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन

◉ मेष:- किसी एक व्यक्ति के ऊपर पूरा भरोसा करके सारे अनुमान लगाना गलत बात होगी, सोच समझकर निर्णय लेना ज़रूरी है।
क्या करें:- आज किसी भी उलझन में है तो अपने आसपास के लोगों से मदद जरूर ले, खास करके आज घर परिवार से आप को सही सलाह मिलेंगी।
क्या ना करें:- आज परिस्थिति के एक ही तरफ के पहलू को देख कर सारे निर्णय ना ले, आपके पास आज पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है, आज दिल से नहीं दिमाग से सोचें।

◉ वृषभ:- आज के दिन कोई नया साहस ना करें, वर्तमान की परिस्थिति के ऊपर गौर करना ज़रूरी है, कुछ मुख्य बदलाव करने पड़ सकते हैं।
क्या करें:- आज कोई नए रिश्ते को बांधने की जल्दबाजी ना करें, अभी के लिए शायद वह व्यक्ति आपको सही लगे लेकिन आगे जाकर आपको कुछ मनमोटाव और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज जिनके ऊपर आपको ज़्यादा भरोसा है वह शायद आज आपके साथ अविश्वास कर सकते हैं, आज के दिन किसी व्यक्ति को लेकर ज़्यादा भावुक ना हो और अपने कार्य की जिम्मेदारी खुद ले।

◉ मिथुन:- आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान कुछ ज्यादा ही रखना पड़ सकता है, मौसमी बीमारी को लेकर कोई दिक्कत ना हो उसका ध्यान ज़्यादा रखें।
क्या करें:- आज अपने खानपान में ध्यान रखें, आपको जो चीज करने को कही गई है उसे समय पर करें और हो सके उतना आराम करना जरुरी है
क्या ना करें:- आज के दिन ज़्यादा भावुक होना आपके लिए सही नहीं है, लोगों की बातो पर आज ज़्यादा गौर ना करें, अपने मन को शांत रखें।

◉ कर्क:- आज अपने काम काज के ऊपर ध्यान रखना ज़रूरी है, खास करके व्यापारी लोगों को आज अपने सारे पैसों के हिसाबों पर ध्यान रखना होगा।
क्या करें:- आज अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना बहुत ज़रूरी है, पुरानी रीत और काम करने के तरीकों को आज के समय के हिसाब से बदलना ज़रूरी है।
क्या ना करें:- आज अपने काम को लेकर ज़रूरी परिवर्तन करने के लिए ना मत कहे, आज कोई आपसे बात करने या आपको कोई सलाह दे तो उसे ध्यान से समझने की कोशिश करें आपको लाभ होगा।

◉ सिंह:- आज किसी के जुठ में भागीदार ना बने, कोई आपके अच्छेपन का फ़ायदा उठा सकता है।
क्या करें:- लोगों की मीठी बातों पर भरोसा करके कोई निर्णय ना लेले, आज थोड़ा सावधानी बरतना जरूरी है, लोगों की बात को और उसके पिछे की वजह को समझने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आप लोगों की गलत बातों का साथ देना या उनके गलत कार्य में भागीदार ना बने, आज सरकारी कार्य करतें वक़्त लापरवाह ना रहे, बिना सोचे समझे कही दस्तखत ना करें।

◉ कन्या:- आज आपको अपने काम करने के व्यहवार में परिवर्तन करना बहुत ज़रूरी है, कोई बड़ा नुकसान होने से पहले ही परिस्थिति को संभाल लेने में समझदारी है।
क्या करें:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कोई महत्व का कार्य ज़रूरी है, जो कार्य काफ़ी समय से मुल्तवी रखा हुआ है उसे आज पूरा ज़रूर कर ले।
क्या ना करें:- आज सिर्फ अपने बारे में सोच कर कार्य करना गलत बात है, अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान ना पोहचाए, कार्य को लोगों के साथ मिलकर करें।

◉ तुला:- आज ज़रूरी समय में आपको अपने जीवन साथी का साथ बहुत काम आ सकता है।
क्या करें:- आज अपने परिवार को लेकर या अपने जीवनसाथी के लिए कुछ ज़रूरी भविष्य को लेकर निर्णय या कोई योजना बना सकते हैं।
क्या ना करें:- अपने ज़िद्दी स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन करना ज़रूरी है, अपनी बातो पर घमंड ना करें, लोगों को यह नहीं लगना चाहिए के आप उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

◉ वृृृश्चिक:- आज परिवार की कमी महसूस हो सकती है, आज भाई के साथ ज़्यादा लगाव रहेगा।
क्या करें:- नये कार्य की शुरुआत करने के लिए आज काफ़ी अनुकूल दिन है, आज अपने जीवन को लेकर कोई महत्व का निर्णय कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज सफलता प्राप्त करने की जल्दी ना करें, अभी के लिए जितना सब्र से कार्य करेंगे उतना आगे चलकर आपको अच्छे परिणाम ज़रूर मिलेंगे।

◉ धनु:- आज अपने मन पसंद कार्य या निर्णय को करने के लिए ज़्यादा सोच विचार ना करें, जो भी कार्य करने की इच्छा है उसे ज़रूर करें।
क्या करें:- आज कोई सही फैसला आप कर सकते हैं, आज आप काफ़ी परिपक्व हो कर परिस्थिति को समझेगे और उसके हिसाब से कार्य कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज लोगों को अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें, अभी के लिए सिर्फ अपनी मन की करें, और लोगों की बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दे।

◉ मकर:- आज लोगों को आप से काफ़ी उम्मीदें हो सकती है, आज आपके बात करने का तरीका लोगों को काफ़ी पसंद और प्रभावित कर सकता है।
क्या करें:- आज अपने अंदर के डर का सामना करे, आज अपनी बात को लोंगो के सामने रखने की कोशिश करें और आपने जो भी निर्णय लेने का सोचा है वो व्यक्त करें।
क्या ना करें:- आज अपने ऊपर के भरोसे को टूटने ना दें, असफलता के डर से बेठे ना रहे, अपने आप को एक मोका ज़रूर दे।

◉ कुंभ:- आज दूर की यात्रा करने के लिए समय सही नहीं है, आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है।
क्या करें:- आज बिना अनुभव या बिना किसी की मद के कोई कार्य ना करें, आज अकेले कोई साहस भरा कार्य ना करें तोहि अच्छा रहेगा।
क्या ना करें:- आज अपनों के साथ छोटी मोटी बात को लेकर नाराज़ नहीं होना है, आज अपनो के बीच कोई गलतफहमी ना होने दे।

◉ मीन:- आज के दिन आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं, आज साहस भरे कार्य करने में आपको ज़्यादा दिलचस्पी हो सकती है।
क्या करें:- आज अपने साथी कार्यकता की मदद करने का मौका मिल सकता है, सब के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम और प्रशंसा हो सकती है।
क्या ना करें:- आज लोंगो के साथ काम करते समय भेदभाव ना करें, सब को एके समान समझे और कार्य करें, बेफिजुल की बात पर ध्यान ना दे अपने दिल की सुने।

No comments:

Post a Comment