Friday 4 August 2017

✡Rashifal (4-Aug-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन 


मेष:- आज आप आलसी बने बैठेंगे, आज काम को लेकर आपकी थोड़ी जागृतता कम हो सकती है, अपने काम को लेकर आज आलसी ना बने रहे।
क्या करें:- आज अपने आपको कार्य करने के लिये तैयार करना होगा, अपने आप को इतना भी आलसी ना बनाये के लोग आपको ज़िद्दी समझने लगें।
क्या ना करें:- आज कोई साहस भरा कार्य करने की ना सोचें, आज कोई बेफिजुल की बातों में अपना समय ना बिगाड़े जो कार्य ज़रूरी है उसे पूरा करें।

वृषभ:- आज धन को लेकर आपके लिए दिन काफ़ी अच्छा रहेगा, आज आपने कही निवेश किया है तो आज आपको अच्छी रकम मिल सकती है।
क्या करें:- आज एक के बाद एक अच्छे कार्य करने के मोके मिल सकते हैं, आज जितना एक रिधम और धीरज से कार्य करेंगे उतने अच्छे परिणाम मिलेंगे।
क्या ना करें:- आज कही यात्रा ना करें, आज सिर्फ़ अपने कार्य स्थल से ही कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा, अगर जाना जरूरी है तो किसी को अपने साथ लेकर जाए तो अच्छा रहेगा।

मिथुन:- आज आपको पूरी तरह से अपने दिल की सुन के कार्य करना होगा, आज आपके मन मे जो भी विचार चल रहे उसे समझे, और उसी प्रकार कार्य करें।
क्या करें:- आज शायद आपके निर्णय में कोई आपका साथ ना दे लेकिन आपको बिना कोई चिंता करें अपने निर्णय पर अड़े रहेना है, अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।
क्या ना करें:- आज किसी के बहकावे में नहीं आना है, लोग आपको अपने लक्ष्य से दूर करने के लिए कुछ भी करें पर आपको उनकी बातो में नहीं आना है।

कर्क:- आज जोभी कार्य या निर्णय करने की सोचे उसे पुरे दिमाग से सोच कर करें, आज किसी बात को लेकर भावुक नहीं होना है, खास करके कोई  व्यक्ति को लेकर| 
क्या करें:- आज लोगो की चिंता इतनी भी ना करें के आप अपना ख्याल करना भूल जाये, आज काम और रिश्तो की ज़िम्मेदार के बिचमे तालमेल बना कर चलना होगा, आज ज़्यादा तर अपने दिमाग की सुनेगे तो अच्छा रहेगा| 
क्या ना करे:-  आज किसी बात या पाने लिए गए निर्णय को बदलने की ना सोचे, आज कोई बड़ा परिवर्तन नहीं करना है, जो जैसी परिस्थिति है उसके हिसाब से ही आपको चलना होगा और उसीमे आपकी भलाई है| 

सिंह:- आज कोई नया कार्य करने को मिले तो उसे ज़रूर करना चाहिए, आप जो कार्य करना चाहते हैं उसे करें सिर्फ सोचते रहेने से कोई फायदा नही होगा।
क्या करें:- आज कार्य की शुरुवात आपके लिए अच्छी रहेगी, अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आपको मोके भी मिल सकते हैं, लेकिन सफलता प्राप्त करने की ख़ुशी को अपनी मेहनत पर हावी ना होने दे, अभी और भी मेहनत से कार्य करना होगा।
क्या ना करें:- आज एक छोटी सी सफलता प्राप्त होने पर ज़्यादा खुश होकर अपने कार्य में लापरवाह ना बने, अधूरी मेहनत सिर्फ अधूरी सफलता दिला सकती है।

कन्या:- आज आपने जो करने की सोची है उसे पूरी तरह से पूर्ण करें, आज बिलकुल भी अपने कार्य के अलावा किसी और बात पर ध्यान नहीं देना है।
क्या करें:- आज जितना ज्यादा सोचेंगे उतना ज्यादा अपना वक़्त बिगाड़ेंगे, कोई दुविधा में नहीं रहेना है, जो सही लगे उसे करें, बाकी बाते समय पर छोड़ दीजिए।
क्या ना करें:- आज कही खोए हुए ना रहें, वर्तमान में रहेकर कार्य करें, अपने दिमाग में बेकार की बात को लेकर ज़्यादा सोच विचार ना करें, जो वर्तमान में चल रहा है उसके बारेमे कार्य करने की सोचें।

तुला:- आज आपका कोई ज़रूरी कार्य पूरा होने की संभावना है, आज आपकी सारी परेशानियो का हल आपको मिलता हुआ नज़र आ सकता है।
क्या करें:- आज धन को लेकर जो भी परेशानी हो रही है, उसका हल आपको मिल सकता है, धीरे धीरे करते आपकी परेशानी दूर होती नज़र आएगी।
क्या ना करें:- आज किसी के साथ कोई नया कार्य करने की ना सोचें, आज दुसरो पर विश्वास करना थोड़ा आपको भारी पड़ सकता है, आज दोस्तों की बातों में आकर कोई कार्य ना करें।

वृश्चिक:- आज आपके लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, अपनी इच्छा को नजरअंदाज करते हुए मालूम पड़ेंगे, अपने आपको कुछ ज़्यादा ही आपने नीति नियमो से बांधा हुआ रखा है।
क्या करें:- आप बिना मतलब के अपने आपको सज़ा देने की ना सोचें, समझ लीजिए की अभी के लिए समय आपके साथ नही है, इसका मतलब यह नहीं है की आपके जीवन में परिवर्तन नहीं आयेगा।
क्या ना करें:- आज अपने उपर बहार की नाकारात्मक ऊर्जा को हावी ना होने दे, आज लोगों की फिकर करने के बजाए अपने बारेमे सोचें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।

धनु:- आज मौज मस्ती का माहौल बना रहेगा, आज कोई काम के अलावा खेल कूद में आपका मन ज़्यादा लगा रहेगा।
क्या करें:- आज खेल कूद करते समय जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या ना करें:- जो चीज़ का आपको अनुभव नहीं है उसे आज करने से पहले थोड़ा उसके बारे में जानकारी ज़रूर करले।

मकर:- आज कोई लंबे समय से जोभी मुस्किलीया आपके साथ चल रही है उसके हल होने के अच्छे योग बन रहे हैं।
क्या करें:- आज आपको मानसिक तनाव से दूर रहना होगा, आज आप वो कार्य करे जिसमें आपको शांति का अनुभव हो और आपका मन भी प्रफुल्लित रहे।
क्या ना करें:- आज किसी भी व्यक्ति की दी गई सलाह को सच समज कर उसे अपना ना ले, आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कार्य करना होगा, लोगो की सारी बातों को सच ना मान ले।

कुंभ:- आज लोगो के साथ किसी बात को लेकर चर्चा में ना पड़े, आज जितना चर्चा या दलील करेंगे उतना लोग आपसे अजीब बर्ताव करते हुए मालूम पड़ेंगे।
क्या करें:- आज जोभी कार्य या बात करने जा रहे हैं उसे आराम से करे, आज लोगो की अनुकूलता के हिसाब से अपने कार्य को करेंगे तो फायदे में रहेंगे।
क्या ना करें:- आज बिना सोचे समझे कोई बात या कोई चर्चा ना करें, आज अपने काम से काम रखने में ही आपका फायदा है, आज अपने आसपास के माहौल को समझने की कोशिश जरूर करें।

मीन:- आज अपने कामकाज को लेकर आपको एकाग्र रहेना होगा, आज बिना मतलब की बातों में ध्यान ना दे सिर्फ अपने काम को आज महत्व दे।
क्या करें:- आज आपकी सारी समस्याओं का हल आपके सामने है बस फर्क इतना है की आप उस चीज़ को समझने की कोशिश नहीं कर रहें, आज सोच समझ कर कार्य करेंगे तो मन चाहे परिणाम मिल सकते है।
क्या ना करें:- आज पुरानी गलती और पुरानी बातों को फिर से ना दोहराए, जो चीज़ का अभी कोई मलतब नहीं है उसे अभी के लिए करना या उसेके बारे में सोचते रहेना बेफकूफ़ी है।

No comments:

Post a Comment