Saturday 29 July 2017

✡Rashifal (29-July-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन❋ 


मेष:- आज आपके साथ थोड़ा अजीब सा हो सकता है, आज आपको एक साथ कई तरह के मोके मिल सकते हैं, जिसके चलते आप अपनी इच्छा पूर्ण कर सकते हैं।
क्या करें:- आज आपको अपने आसपास जो भी हो रहा हो उसे समजना होगा, आज आपके लिये सब से ज़्यादा जो उचित हो उसे हासिल करना होगा।
क्या ना करें:- आज ज़्यादा लालच करना आपको थोड़ा मुश्केली में डाल सकता है, आज किसी एक ही मार्ग पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ:- आज आपको अपने सपनो से और बेफिजूल के ख्यालों में से बहार निकलकर कुछ ज़रूरी कार्य करने होंगे, आज सिर्फ बाते करने से सब कुछ नहीं होगा।
क्या करें:- आज पैसों के मामले में ध्यान रखना ज़रूरी है, आज कोई गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है, आज पैसो का सारा हिसाब रखना होगा।
क्या ना करें:- आज कुछ ज़्यादा ही विचारो में ना खोये रहें, आज कोई ज़रूरी बात किसी को कहने से पहले दो बार सोचें।

मिथुन:- आज कही घूमने जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ी दिक्कत आ सकती है, शायद आज कही समय पर ना पोहच पाये।
क्या करें:- आज आपके सभी कार्यों की एक योजना बना कर चलना होगा, आज शायद आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए समय कम पड़े।
क्या ना करें:- आज किसी और के झगड़े में अपना समय ना बर्बाद करें, आज लोगों का कार्य करने से पहले अपना कार्य पूरा करें।

कर्क:- आज आपके उपर किसी बात या किसी काम का दबाव हो सकता है, आज अपनी कार्य शक्ति से कुछ ज़्यादा कार्य आपको करना पड़ सकता है।
क्या करें:- आज आपको कोई नया कार्य करने को मिल सकता है, कार्य की शुरुवात में थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन जैसे जैसे कार्य करेंगे वेसे वेसे आप अपनी पकड़ बना लेंगे।
क्या ना करें:- आज अपने कार्य परसे बिलकुल भी बेध्यान नही होना है, आज अपने कार्य को समझने मैं बिलकुल भी जल्दबाजी ना करें।

सिंह:- आज आपने जोभी कार्य या निर्णय करने की सोची है, वो सब आज सही समय पर हो सकते हैं, आज समय आपका काफ़ी साथ देगा।
क्या करें:- आज कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं, आज आपको जिस बात का इंतजार था वो आज आपको प्राप्त हो सकता है।
क्या ना करें:- आज छोटी सी सफलता को अपनी पूरी जीत समझ लेना गलत है, अभी और भी ज़्यादा मेहनत करनी होगी, ज़्यादा आलसी ना बने रहे।

कन्या:- आज आपको लोंगो की बात पर कुछ ज़्यादा ही विश्वास आ सकता है, आज आपको लोग जो कहेंगे वोहीँ सही लगेगा।
क्या करें:- आज किसी के उपर आँख बंध करके विश्वास ना करें, आज किसी बात का निर्णय लेने से पहले सोचें, आज आपको जो सही लग रहा है वो कल जाकर आपको मुस्किलीयों में डाल सकता है।
क्या ना करें:- आज निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें, आज के दिन किसी से भी कोई भी प्रकार की सलाह ना ले, आज के दिन सभी कार्य को मुल्तवी रखे।

तुला:- आज किसी के साथ कोई कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल है, आज भागीदारी में कार्य करना अच्छा साबित हो सकता है।
क्या करें:- आज जो भी कार्य करें उसे बडे आराम से सोच विचार करते हुए करे, आज कोई उतावलापन ना करें।
क्या ना करें:- आज कोई महत्व की बात लोगों को पता ना चल जाये उसका ध्यान रखना होगा, आज समय और संजोग के हिसाब से सारी बात करें।

वृश्चिक:- आज अपने आप को किसी भी कार्य करने से ना रोके, आप जब तक कोई कार्य करते नहीं है तब तक उसके परिणाम का अनुमान लगा कर बैठ जाना गलत है।
क्या करें:- आज आपको जो अच्छे परिणाम चाहिए तो आपको वो कार्य करना होगा, केवल सोचने से अच्छे परिणाम नहीं मिलते, आज कुछ ऐसा करे जिसमे आपकी पहचान हो।
क्या ना करें:- आज बिना कोई कार्य करें परिणाम की चिंता ना करें, आज किसी बात को लेकर ज़्यादा नाकारात्मक ना सोचे।

धनु:- आज आपको ऐसा लग सकता है जैसे की आपको कोई अपने मन के मुताबिक कार्य करने से रोक रहा हो, आज आपका स्वभाव समझने में लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
क्या करें:- आज जीतना ज़्यादा उदास रहेंगे उतना आपको परेशानी का हल ढूंड ने में मुश्केलि होगी, आज अपने मन के विचारों को शांत करने की कोशिश करें।
क्या ना करें:- आज छोटी-छोटी बात पर उदास होकर ना बेठ जाए, आज अपनी परेशानी का हल ढूंड ने की कोशिस ज़रूर करें, आज की मुस्किलीयों को एक सबक की रूप से देखे।

मकर:- आज आपको मानसिक रूप से अपने आप को संभालना होगा, आज आपके सोचने के तरीक़े से लोंगो को थोडी परेशानी हो सकती है, आज थोड़ा अपने दिमाग़ पर काबू रखें।
क्या करें:- आज बीती बातो को भूलकर आगे बढ़ना आपके लिए बहुत ज़रूरी है, जब तक आप पूरी बातो को लेकर बेठे रहेंगे तब तक आप कोई अच्छा परिणाम नही प्राप्त कर सकते।
क्या ना करें:- आज कोई गलत कदम या कोई गलत फैसला ना करें, आज थोड़ा अपने आपको काबुमे रखने की कोशिश करें, आपको आज शांत रहना बहुत ज़रूरी है।

कुंभ:- आज आप कोई दो लोगों की तुलना को लेकर थोड़ा उल्जन में पड़ सकते हैं, आज लोगों की सलाह लेने से आपको सही दिशा मिल सकती है।
क्या करें:- आज जो भी कार्य करना है वो आपको अकेले ही करना होगा, आज लोग सिर्फ आपको सही गलत का रास्ता दिखा सकते हैं, आपको क्या करना है वो आपको खुद से निर्णय करना होगा।
क्या ना करें:- आज अपनो की बात का बुरा ना लगाए, उनकी बात का गलत मतलब निकालने के बजाए उनकी बात को समझने की कोशिश करें।

मीन:- आज तो आपके लिए दिन काफ़ी हद तक अच्छा है, आज अपने दिल की सुनेगे, ओर कार्य भी आप वोहीँ करेंगे जो आपको अच्छा लगता है, आज आपका दिन काफी अनुकूल रहेगा।
क्या करें:- आज जितना शांति और धैर्य से कार्य करेंगे उतने आपको अच्छे परिणाम आज मिल सकते है, आज हस्ते हँसाने में आपका दिन बीतेगा।
क्या ना करें:- आज कोई दूर जगह पर यात्रा ना करें, आज स्थान परिवर्तन के लिए समय उचित नहीं है, आज के दिन थोड़ा रुक जाए तो बहुत अच्छा है।

No comments:

Post a Comment