Friday 28 July 2017

✡Rashifal (28-July-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन❆ 

मेष:- आज घर परिवार में कोई खास निर्णय लेते वक़्त अपनेपर पूरा विश्वास ज़रूर रखें, आप के अकेले ही निर्णय लेने में ही सब की भलाई है।
क्या करें:- आज आपके लिए गये निर्णय से ज़्यादा कुछ सदस्यों को तकलीफ़ हो सकती है, या कोई आपकी बात से सहमत ना हो, लेकिन समय जाते जाते आपके इस निर्णय की लोग प्रशंसा करेंगे।
क्या ना करें:- आप सब को एक साथ खुश नहीं कर सकते ये बात आपको समझनी होगी। 

वृषभ:- आज आप बड़ा शर्मीले मिजाज में रहेंगे, आज आपको कुछ बाते करनी होगी अपनो के साथ लेकिन आप थोड़ा घबराएंगे। 
क्या करें:- अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करने का समय है, आज आपकी क्या ईच्छा है, आपको क्या पसंद है ये सारी बातें आपको आज अपनो के साथ करनी है।
क्या ना करें:- आज जितना ज्यादा चुप रहेंगे उतना आप अपने सपने से दूर होते नज़र आएंगे, आज किसी बात को लेकर अपने कदम पीछे ना ले।

मिथुन:- आज आप यह सोंच में रहेंगे की आप अपने दिल की सुने या लोगों की बात को, आज कुछ चीजें आपको सही भी लगेंगी और कुछ बाते आपके स्वभाव से विरुद्ध लगेगी।
क्या करें:- आज कोई ऐसा रास्ता ढूंडना होगा की जिसके चलते आप अपने दिल की भी कर सके और लोगों को आपके लिये गये निर्णय से बुरा भी ना लगे।
क्या ना करें:- आज एक व्यक्ति के उपर भरोसा ना करें या उनकी अकेले की सलाह लेकर कोई कार्य ना करे, आज दूसरे लोगों से भी सलाह मशवरा करें।

कर्क:- आज आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते है, जिसके कारण आज आपका स्वभाव थोड़ा गुस्से से भरा और चीड़ चिड़ा हो सकता है।
क्या करें:- आज कुछ नया सोंचे जिससे आपको अपने कार्य करने में मज़ा आये और आपको काम करने में भी आसानी रहे, काम को बदलने की ज़रूरत नहीं है काम करने के तरीके को कुछ नया रूप दे।
क्या ना करें:- आज जोश जोश में अपने काम से मुकर जाना सही नहीं है, आज कोई बदलाव करने की सूचना आपके लिए थोड़ा नुकसान करा सकता है।

सिंह:- आज आप कुछ ज़्यादा ही सोच विचार में रहेंगे, आज आपको अपने उतावलेपन पर काबू रखना होगा, आज अपनो के साथ थोड़ा प्यार से बात करें।
क्या करें:- आज अपनो के साथ थोड़ा शांति से बात करें, आज एक दूसरे को समज ने की कोशिश करें, साथ बैठ कर समस्या का हल ढूंडे।
क्या ना करें:- आज अपने आपको लोगों से दूर ना रखे, आज कोई भी ऐसा कार्य या निर्णय ना करें जिससे अपनों को दुख पोहचे।

कन्या:- आज आपको अपने आस पास की हरकतों पर ध्यान रखना होगा, कही कुछ आपके काम का मौका या कोई ऐसी बात आपको जानने को मिल सकती है जिससे आपको फायदा होगा।
क्या करें:- आज ज़्यादा किसी बात का इनकार ना करें, आज ज़्यादा ना-ना करना या किसी बात को समझने की कोशिश ना करना आपको लाभ लेने में रुकावट पैदा कर सकती है।
क्या ना करें:- आज सब कुछ भगवान के ऊपर ना छोड़ दें, कुछ निर्णय आपको खुद से लेने होंगे। 

तुला:- आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे सफलता प्राप्त करने के योग आज बडे अच्छे हैं, आज सब लोग आपके कार्य और आपके निर्णय की तारीफ़ कर सकते हैं।
क्या करें:- आज अपनो के साथ जोभी नाराज़गी हो उसे दूर करले, बीती बातो को बदला नहीं जा सकता लेकिन रिश्तों में आई हुई दूरियों को नज़दीकियों में बदला जा सकता है।
क्या ना करें:- आज आपके सामने सब कुछ सही करने का मौका है उसे अपने हाथ से जाने ना दें, आज पुरानी गलतियों को फिर से ना दोहराये।

वृश्चिक:- आज प्यार के मामले में आपका दिन काफ़ी अनुकूल रहेगा, आज अगर आप किसी से अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज आपके लिए काफ़ी अच्छा दिन चल रहा है।
क्या करें:- आज जोभी कार्य करे उसमें कोई जल्दबाज़ी ना करें, आज जितना आराम से शांति के साथ कार्य करेंगे उतने अच्छे परिणाम आपको आज मिल सकते है।
क्या ना करें:- आज कोई गलत तरीके के से अपने कार्य को ना करें, आज अपने कार्य को करने के लिए किसी व्यक्ति का गलत उपयोग ना करें।

धनु:- आप जिस गति से अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं उसे कायम बनाए रखे, आपके प्रयत्न आपको ज़रूर अच्छे परिणाम देगें।
क्या करें:- अभी के लिए सफलता मिलने की ज़्यादा उमीद ना बनाए बेठे, आपके कार्य और आपके प्रयत्न के अनुसार आपको सफलता मिलती रहेगी।
क्या ना करें:- आज हद से ज़्यादा कोई काम ना करें, ऐसा करने से गलत कार्य को फिरसे करना पड़ सकता है और आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है।

मकर:- आज आपका कोई खास व्यक्ति पर से विश्वास टूट सकता है, आज आपको यह एहसास होगा की आपकी सोंच और उनकी सोंच में काफ़ी मतभेद है।
क्या करें:- आज अपने दिल को संभाले हुए रखें, आज आपका ज़्यादा भावुक होना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज कोई निर्णय अकेले ना करें, आज अपने आपको बेसहारा ना समझे। समय को समय का काम करने दे, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा|

कुंभ:- आज आपके दिमाग में जोभी बेफिजुल के ख्याल आ रहें हैं उसे दूर करना होगा, तब जाकर आप कुछ नया करने की सोंच सकते हैं।
क्या करें:- अपनी आसपास की बातों को अपने उपर हावी ना होने दे, आज आपको यह समझना होगा के आपके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा, लोगों की बातों में ना फसें।
क्या ना करें:- आज बिना मतलब का कोई तनाव ना करें, जो जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने दे, बेफिज़ूल का बोज अपने सर पे लेना भी ठीक नहीं है|   

मीन:- आज अपने आप पर और आपने जो कार्य करने की सोची है उस पर भरोसा रखें, आज आपके लिए दिन काफ़ी अनुकूल है।
क्या करें:- आज आपको जो कार्य करने में मुश्केली आ रही हैं उसे कुछ अलग तरीके से हल करने की सोचें, आज छोटा सा साहस आपको सफलता की ओर लेजा सकता है।
क्या ना करें:- आज कोई कार्य हार मानकर या उसे अधूरा ना छोड़ दें, ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

2 comments: