Saturday 22 July 2017

✡Rashifal (22-July-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन❊ 

मेष:- आज आपको जो चीज़ चाहिए उसे पाने में आपको आज थोडा परिश्रम के साथ साथ अपने दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा, आज आपको जो चिजोकी जानकारी नहीं है उसके बारेमे आज आपको जानकारी लेकर उसका उपयोग करना होगा|
क्या करे:- आज आपको अपने काम को लेकर थोडा संभाल कर चलना होगा, कही ऐसा ना हो आपकी तैयारी में आज कोई कमी हो, आज आपको पुरे एकाग्रह होकर अपना कार्य करना होगा|
क्या ना करे:- आज कार्य करते वक्त किसी गलत तरीके का उपयोग ना करे, आज अपने काम जल्दी पूरा करने के चक्कर में आपसे कोई लापरवाही ना हो उसका ध्यान रखना होगा|

वृष:- आज अपने आपके साथ समय बिताना ज़्यादा पसंद करेंगे, आज आप अपने कार्य को लेकर भी काफ़ी विचारशील रहेंगे।
कया करे:- आप आज काफ़ी हद तक संतुष्ट होंगे अपने आपको और अपने कामों को लेकर, आपको किसी भी बात की ज़्यादा अपेक्षा नहीं होंगी, आप अपने आप में ही खुश रहेंगे।
क्या ना करें:- आज आपके विचारों में कोई नकारात्मक असर ना आनेदे, आज आपको अपनी अच्छाइयों का साथ नहीं छोड़ ना है।

मिथुन:- आज आपको कड़ी मेहनत से कार्य करना होगा, आज आप थोड़ा सा कार्य करके आराम करने ना बेठ जाए, आपको अपने काम के प्रति और भी ज़्यादा जोश लाने की ज़रूरत है।
क्या करें:- आज आप ज़्यादा संतुष्ट होकर ना बेठे रहें, आज आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतने बेहतर परिणाम आपको मिलेंगे, कोई विवाद या क़ानूनी कार्यवाही चल रही है तो उसमें से जल्दी बाहर निकल सकते हैं।
क्या ना करें:- आज लोगो की अनुकूलता के हिसाब से कोई कार्य या निर्णय मत ले, लोगों की सलाह शायद आज आपको ज़्यादा काम नही आयेगी।

कर्क:- आज आपको कही से धन आने की संभावना है, आज आपके रुके हुए पैसे आपको मिल सकते हैं, यह पैसों का आज कहीं सही जगह ख़र्च या निवेश करे तो अच्छा है।
क्या करे:- आज आपको ज़मीन के कार्यो में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, कही कोई काम को लेकर सौदा करने जाना हो सकता है, थोड़ी रुकावट पैदा हो सकती है।
कया ना करे:- आज अपने साथी लोगो या किसी खास व्यक्ति पर आज गुस्सा ना करें, आज आपको अपने रिश्तों में कोई कड़वाहट ना आए उसका खयाल रखना है।

सिंह:- आज कोई नया कार्य या कोई नई दिशा आपको मिल सकती है, आपके लिए यह परिवर्तन काफ़ी अनुकूल रहेगा, आज आपकी सोच को नई दिशा मिल सकती है।
क्या करें:- आज अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, रिश्तों में फ़िर से पहले जैसा अपने पन का अनुभव होगा, आज कोई टूटे रिश्ते फ़िर से जोड़ सकते हैं।
क्या ना करें:- आज बिना वजह अपने आपको बंधा हुआ महसूस ना करें, पुरानी बात को छोड़ कर नई दिशा की ओर बढ़ना होगा।

कन्या:- आज अविवाहित लोग अपनी शादी को लेकर काफ़ी सोच विचार मैं डूबे रहेंगे, अपने मन की बात कहने का पूरा मौका आपको मिल सकता है।
क्या करें:- अपनी दिल की बात दिल में रखने से कुछ नहीं होगा, आपको आगे आकर बात करनी होगी तोही लोग आपकी बात को समझने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या ना करें:- आज किसी भी बात को लेकर ज़्यादा नकारात्मक विचारों के साथ कार्य ना करे, अपने दिमाग में बेफिजूल की बातें ना रखें।

तुला:- आज मित्रो के साथ समय अच्छा बीतेगा, आप जो मित्रो को काफ़ी समय से नहीं मिल पाए उनसे मिलने का मौका मिल सकता है।
क्या करें:- आज काम काज की व्यस्तता के कारण अपने मित्रों या दूसरे कामो के बीच में उलझे हुए रहेंगे, आज जो कार्य ज़्यादा महत्व का हो उसे पहले करें।
क्या ना करें:- अपने काम को लेकर आज कही जाने की सोच रहे है तो अभी यह समय ठीक नहीं है, अभी के लिए कोई नई योजना ना करें।

वृश्चिक:- आज आप पैसो की और समय की बचत करेंगे, आपको यह बात समझ में आ सकती है कि अभी की बचत आनेवाले कलकी साथी बन सकती है।
क्या करें:- आज आपके सब्र और आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने के योग बन रहे है, जो चीज़ के लिए आप बेसब्री से इंतज़ार कर रहें थे वो अब अपनी चरमसीमा पर ही है।
क्या ना करे:- आज अपने दिल और दिमाग पर संतुलन बनाए रखे, आज थोड़ा साभी भावुक होकर कार्य करने से आपको अपनी मंज़िल पाने में दिक्कत आ सकती है।

धनु:- आज आपको अपनी उर्जा को बचाए रखना होगा, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में या सही कार्य में उपयोग करे, आज ज़्यादा बातें करने के बजाए काम करके दिखाना होगा।
क्या करें:- आज जितने लोगों के साथ मिल जुल कर कार्य करेंगे उतना आपके लिए अच्छा हैं, आज लोंगो का साथ ही आपके मनचाहे परिमाण को हासिल करा सकता है।
क्या ना करें:- आज अपने आपको अकेला ना रखे, लोगो के बीचमे लोगो के साथ काम करे, आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

मकर:- अपने काम और अपनी निजी ज़िंदगी के बीच में आज आपके जीवन में संतुलन रहेगा, आज आप बड़ी शुजबुज से सभी कार्य को बखूबी निभायेंगे।
क्या करे:- आज लोगो के साथ अपनी खुशियों को बाटना होगा, आज अपने से छोटो को कोई उपहार ज़रूर दे।
क्या ना करें:- आज अपने आपको किसी भी मोड़ पर अकेला ना समझे, आज कही अकेले किसी कार्य को करने ना जाए।

कुंभ:- आज आपकी सारी पोल खुल सकती है, भले ही आपने बड़ी चतुराई से अपनी गलतियों पर पर्दा डाल दिया हो लेकिन अब हकीकत क्या है वो सब को पता चल सकती है।
क्या करे:- आज अपनी गलतियों को स्वीकार करने में ही भलाई है, आज ज़्यादा किसी भी बात को अपने आपसे सच करने की कोशिश ना करे, जो है वो स्वीकार करले।
क्या ना करे:- अपने जुठ को सच में बदलने की कोशिश आज बिल्कुल नही करनी है, आज जितना अपने आपको सच साबित करने की कोशिश करेंगे उतना आप ओर उलजते जायेंगे।

मीन:- आज आपको सफलता की पहेली सीढ़ी प्राप्त हो सकती है, आज आपकी मेहनत औऱ लगन का बड़ा अच्छा परिणाम आपको मील सकता है।
क्या करें:- आज काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है लेकिन इतना भी काम मे डूबे ना रहे के आपको यह पता ना चले कि क्या करना है और कितना करना है, आज अपने आपको भी वक़्त दे।
क्या ना करे:- आज काम को लेकर चुनौतियां आने पर मुंह ना मोड़ ले, आज आपको अपना मनपसंद कार्य करने का मौका ना मीले, पर जो कार्य दिया गया है उसे किसी और कार्य से कम ना समजे।

No comments:

Post a Comment