Wednesday 26 July 2017

✡Rashifal (26-July-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✥ 



मेष:- आज आपके लिए दिन काफ़ी अच्छा है, आपके काम करने का तरीका लोगो को पसंद आ सकता है, आज आपको कुछ अलग तरह से सोचके कार्य करना होगा।
क्या करें:- आज कोई कार्य करने को मिले तो उसे मना मत करे, आज अपने हिस्से का सारा काम आपको अपने तरीके से ख़त्म करना होगा।
क्या ना करें:- आज किसी संभावना मैं ना रहें, जो करना है वो आज ही पूर्ण करना होगा, आज का कार्य कल पर ना छोड़े।

वृषभ:- आज कोई उतावलापन ना करें, आज जल्दबाजी में या किसी के प्रभाव में आ कर कोई कार्य ना करें।
क्या करें:- आज अपने आप को थोड़ा नीति नियम से बंधा हुआ रखें, आपको दीगई छूट का कोई गैरज़िम्मेदाराना हरकत ना करें।
क्या ना करें:- आज जो किसी का आपको अनुभव या ख्याल नहीं है वो कार्य करने की कोशिश आज ना करें, आज कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

मिथुन:- आज आपको रिश्तों की गहराई को समझ ना होगा, आपके जीवन में कौन से रिश्ते क्या मायने रखते हैं वो समझना होगा।
क्या करें:- आज अपने प्यार के रिश्तों पर कोई शक या कोई आरोप ना करें, आज पैसों को लेकर कोई गलत चर्चा अपनों के साथ नहीं करनी है।
क्या ना करें:- आज सभी बातों को एक ही रूप से ना देखे, हरबार लोग लगत हो वो ज़रूरी नहीं है, आपके सोचने का तरीका गलत हो सकता है।

कर्क:- आज आपको अपने कार्य में पूरा ध्यान केंद्रित करके रखना होगा, आज थोड़ी सी भी काम को लेकर लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।
क्या करें:- आज कोई कार्य करने मे आलस ना करें, आज आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन अपने कार्य में पूरा ध्यान रखना होगा।
क्या ना करें:- आज कोई निर्णय को लेकर अपने ईरादे बदलने की कोशिश ना करें, थोड़ा बहुत परिवर्तन कर सकते हैं लेकिन पूरी तरह से बदलाव नहीं करना है।

सिंह:- आज आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, आज आपको आसान कार्य भी मुश्किल लग सकते हैं।
क्या करें:- आज अपनी कार्यशक्ति के अनुसार ही कार्य करने में भलाई है, आज आपको अपनी तबियत का ख़याल रखना होगा।
क्या ना करें:- आज कोई कार्य अधूरा ना रहें उसका पूरा ख्याल रखना होगा, आज भले ही सब कार्य ना करें पर जो कार्य हाथ में ले उसे बखूबी निभाये।

कन्या:- आज आपके लिए दिन काफ़ी हद तक अच्छा साबित हो सकता है।
क्या करें:- आज आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ साहस भरा कार्य करना होगा, आपको आज शायद लोगों के खिलाफ होकर कोई कार्य करना पड़े।
क्या ना करें:- आज हाथ पर हाथ रख कर बेठे रहने से कुछ नहीं होगा, आपको अपने दिमाग मे से जो नाकामियाबी का डर है वो निकाल ना होगा।

तुला:- आज आप अपने सपनों की दुनिया में ही खोए हुए रहेंगे, आज आपको कुछ कार्य या कोई निर्णय लेना है लेकिन केसे उसकि शुरुआत करें वो दुविधा हो सकती है।
क्या करें:- आज किसी से राय लेना या किसी से सलाह लेना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है, आज लोगों से ली गई सलाह आपके लिए फायदा कारक है।
क्या ना करें:- कोई भी मुश्केलि हो या कोई दुविधा उसे अपने आप ही हल करने की आज ना सोचे, ऐसा करना आपके लिए और भी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

वृश्चिक:- आज आपके जीवन में कुछ ख़ास बातों को लेकर परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इस परिवर्तन के साथ आपका तालमेल आने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है।
क्या करें:- आज आपको समझना होगा कि सभी परिस्थिति आपके अनुकूल चल नहीं सकती, आपको आज समजोता करना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- अपने आपको काम काज में उतना भी व्यस्त ना करें की आपकी सेहत पर उसकी असर दिखाई दे, आज जोभी परिवर्तन बन रहे हो उसमे शामिल होने में ही भलाई है।

धनु:- आज कोई कार्य को फिर से शुरू करना पड़ सकता है, कोई ऐसी बात जो आपने मुल्तवी रखी है तो उसे आज फिरसे करने का समय है।
क्या करें:- आज आप पर भरोसे के साथ साथ काम का बोझ भी रहेगा, आज सब की आशा आपके ऊपर ही टिकी हुई होगी।
क्या ना करें:- आज अपने आपको अपने आसपास की बुराइयों से दूर रखें, आज सिर्फ और सिर्फ अपने ऊपर ही भरोसा करें और शांत रहे।

मकर:- आज अपने आप को लेकर काफी सतर्क हो सकते है, आज किसी बात को लेकर आपकी आंखें खुल सकती है।
क्या करें:- आज आपको अभी के लिए सिर्फ अपने रोज़ के कार्यक्रम के हिसाब से चलना है, अभी के लिए कोई बदलाव नहीं करना है, सही समय का इंतजार करें।
क्या ना करें:- आज कोई जल्दबाजी में आकर कोई कार्य ना करें, हर कार्य करने का एक सही समय होता है और उसे उसमें ही करेंगे तो जो परिणाम आपको चाहिए वो ज़रूर मिलेंगे।

कुंभ:- आज आप कोई ना कोई उल्जनो में फसे रह सकते है, आज आपको लोगों पर भरोसा करें के नहीं यह परेशानी सताती रहेगी।
क्या करें:- आज अपने साथी लोगों के साथ सिर्फ और सिर्फ काम से काम रखें, आज ज़्यादा किसी बातो में पड़ेंगे तो आपको ही पछतावा हो सकता है।
क्या ना करें:- अपनी आँखों देखी बात को आज जूठा ना समझे, आज शायद आपको अपने ऊपर और भगवान के ऊपर भरोसा कम हो लेकीन जो सच है उसे स्वीकार करें।

मीन:- आज आप अपने कार्य को कुछ ज़्यादा ही मुश्किल समज रहे हैं औऱ उसमे से बाहर आने की सोच रहे है, लेकिन वो कार्य काफ़ी आसान है बस उसे सही तरीके से समझने की कोशिश करें।
क्या करें:- आज अपने कार्य को लेकर कोई दोराहे ना रखे, आज जितना ज़्यादा सोचेंगे उतना आपको फैसला करने में मुश्केलि होगी।
क्या ना करें:- अपने दिमाग में कोई नकारात्मक सोच को ना आने दे, अपने उपर और अपने कार्य करने की मेहनत पर विश्वास रखना होगा।

No comments:

Post a Comment