Thursday 13 July 2017

✡Rashifal (13-July-2017)

✺जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✺ 


मेष:- आज आप जो भी काम करे चाहे वो अपने लिए हो या दुसरो के लिए उसे थोडा धीमी गति से सोच-समज कर करते हुए आगे बढ़ना होगा, आपको आज किसी बात को अपने ऊपर लेकर कोई निर्णय नही करना है, वरना आगे जाकर पछतावा हो सकता है|
क्या करे:- आज किसी भी भ्रम में ना रहे, आज आपका किसी भी बात पर ज्यादा भरोसा करके कार्य करना आपको भारी पड़ सकता है|
क्या ना करे:- लोगो के उपर किसी भी बात को लेकर काबू रखने की कोशिश ना करे, आज ज्यादा लोगो पर सक्त रहेना आपके लिए नुकसान कारी हो सकता है|

वृष:- आज आपको लोगो के साथ एक ताल-मेल बनाकर चलना होगा, ऐसा ज़रूरी नहीं के हर बार आप जो चाहे वोही आपके साथ हो, कभी-कभी दुसरो की ख़ुशी के लिए भी कुछ करना चाहिए|
क्या करे:- आज दुसरो के ऊपर हद से ज्यादा काम का बोज या फिर कोई ऐसी ज़िमेदारी ना सोपदे जो वो पूरा ना कर पाये, ऐसा करने से शायद आज थोड़ी नोक-जोक हो सकती है, आज लोगो के ऊपर काम का प्रेशर ना डाले| 
क्या ना करे:- आज आप काम को लेके ज्यादा निति-नियम का पालन करने मे लोगो के साथ अन्याय ना करे, आज आपको परिस्थिति की गहराई को समजना होगा और थोडा सूज-बुज से काम करना होगा|

मिथुन:- आज आपके रुके हुए कार्य या फिर पैसों को लेकर आपको जो परेशानियो का सामना कर रहे है उसमे आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है|
क्या करे:- आज आप यह सोच कर ना बेठे हे की समस्या का हल कब मिलेगा? केसे मिलेगा? आपके सारे सवालो का जवाब आपके सामने ही है, बस आपको अपना नजरिया बदलना होगा|
क्या ना करे:- लोगो के साथ की अपेक्षा में अपना वक्त बरबाद ना करे, आपका कार्य है तो आपको ही उसे पूरा करना होगा,| लोगो के भरोसे पर ना बेठे रहे|

कर्क:- आज आप जितना ज्यादा सोच-सोच कर काम करेंगे उतना आप ज्यादा उल्जन में रहेंगे, तो अभी के लिए ज्यादा कुछ मत सोचे जो हो रहा है उसे होने दिजीये, समय आते आपको अपनी सारी उल्जनो का हल मिल जाएगा|
क्या करे:- आज आप जो भी कार्य कर रहे है उसमे आपको यह ध्यान रखना है की कही आप एक साथ सारे काम करने के चक्कर में कही कोई भूल तो नही कर रहे, आज आप एक काम होने के बाद ही दूसरा काम हाथ में ले|
क्या ना करे:- आज आपको ना ज्यादा जल्दबाजी करनी है, ना आपको आलसी बनना है, आज आप कछुए की चाल के समान चलना होगा|

सिंह:- आज आपको नया कार्य करने में थोडा साहस भरा काम करना पड सकता है, हो सकता है आपको कार्य करने में डर लगे लेकिन आपको यह कार्य ज़रूर करना है|
क्या करे:- आपको अपनों का साथ मिलने के योग है, आज आप अपनी खोही हुई हिमत फिर से जुटा सकते है, आज अपनो की उम्मीद पर कायम रहेना है|
क्या ना करे:- आज कुछ ऐसा ना करे जो लोगो की उमीदो पर पानी फिर जाए, आज आपको अपने आपमें धैर्य रखना होगा|

कन्या:- आज आपकी इच्छा पूरी ना होने के कारण आप थोडा दुखी हो सकते है, आपको समजना चाहिए की हर व्यक्ति जो चाहता है उसे वो सब कुछ नहीं मिलता, हर एक चीज़ का सही समय आने पर हमें वो मिल ही जाता है, आपको छोटी सी बात को लेकर शोक ना मनाए|
क्या करे:- अपने प्रयत्नों को बंध ना करे, भले ही आपको अभी कोई राह ना दिखायी दे, पर अपनी कोशिश जारी रखे, अगर एक कोशिश नाकामियाब होती है तो कोई दूसरी कोशिश करे जिसमे आप माहिर हो|
क्या ना करे:- आज आपका गुस्सा या चिड-चिड़ा पन लोगो पर ना उतारे, आज अपनों के साथ गलत व्यहवार ना करे|

तुला:- आज आपको अपने आस-पास क्या हो रहा है उस पर ध्यान देना होगा, आपको आज यह देखना होगा की कही कोई आपके साथ गलत तो नही कर रहा, आज आपको अपना आपा नही खोना है, गुस्से पर थोडा काबू रखकर चले|
क्या करे:- आज पैसों को लेकर थोड़ी सावचेती बर्ते, आज आपके खर्चे ज्यादा हो सकते है, ध्यान रखे कही गलत चीजों में खर्चा ना हो|
क्या ना करे:- आज आप पैसो को लेकर, या अपने कार्य को लेकर किसीके भी साथ तुलना ना करे, आपको समजना होगा के आपकी परिश्थिति अलग है और दुसरो की अलग, बेफिसुल की तुलना करके अपना समय ना बिगाड़े|

वृश्चिक:- आज आपको कुछ खुश खबर मिलने के योग है, हो सकता है आप जिस चीज़ का इंतजार कर रहे थे वो आज आपको मिल जाए, आजका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा|
क्या करे:- आज आपको अपनी धीरज को कायम रखना है, भले ही आपको एक सफलता मिल गई हो, लेकिन आगे जाकर आपको और धीरज से और मेहनत करके कार्य करना होगा तोही आपको पूरी सफलता मिल सकती है|
क्या ना करे:- आज आपने अनुभवों की शिख लोगो को सोच समज कर बताये, हो सकता है आपके मेहनत का फल किसी और को मिल जाए, अपने काम के अनुभवों को ज्यादा किसीके साथ ज़ाहिर ना करे| 

धनु:- आज आपके विचरो में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है, आपको अपने किये गये कार्यो या निर्णय पर कुछ ना कुछ नकारात्मक ख्याल परेशान कर सकते है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है सिर्फ अपने दिमाग पर काबू रखे सब कुछ सही तरह सही चल रहा है|
क्या करे:- आज आप जितना हो उतना शांत रहेने की कोशिश ज़रूर करे, दिमाग को शांत करने से अच्छे खयाल आयेंगे, और आप अच्छा महसूस करेंगे|
क्या ना करे:- कोई भी काम को अधुरा छोड़ देने की ना सोचे, अभी का समय शायद आपके लिए कठिन है पर आने वाला कल आपके लिए और आपके काम के लिए सही साबित होगा|

मकर:- आज का दिन आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है, यह परिवर्तन आपके काम को लेकर या किसी और बात को लेकर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है|
क्या करे:- आज आप जोभी कार्य हाथ में ले उसे पूरा ज़रूर करे, आपके लिए यह कार्य लाभदायक हो सकता है|
क्या ना करे:- आज लोगो के कहेने में नहीं आना है, आज आपको अपनी सोच और अपने इरादे से कार्य करना होगा तोही आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है|

कुंभ:- आज आप अपनी तरह से कुछ करने की सोच रहे है तो ज़रूर करे, आज कुछ क्रिएटिव काम करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है|
क्या करे:- आज अपने कार्य को करने में अपने दिल और दिमाग का संतुलित रूप से उपयोग करके कार्य करना होगा|
क्या ना करे:- आज अपनी अमूल्य उर्जा का गलत इस्तेमाल ना करे, अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने से आपको सफलता मिल सकती है|

मीन:- आज आपके कामो में जो रूकावटे आ रही थी वो दूर होने के संकेत है, आज आप अपना कोई पुराना कार्य जो अधुरा छुट गया था वो पूर्ण कर सकते है, आपको अपने आपको एक अलग रूप से साबित करने का मोका मिल सकता है|
क्या करे:- आज आप कार्य को लेकर कई सारी योजना बना सकते है, आज आपको धन लाभ हो सकता है|
क्या ना करे:-  अभी अपने काम को लेकर ज्यादा लोगो के साथ चर्चा ना करे, अभी सिर्फ अपने घर-परिवार के लोगो को ही बात करे, ज्यादा लोगो को बात करने से बनते कामो में रूकावट आ सकती है|

No comments:

Post a Comment