Thursday 27 July 2017

✡Rashifal (27-July-2017)

जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✤ 



मेष:- आज अपने धन को लेकर काफी सोच में रहेंगे, आज आपके सामने कई सारे अच्छे विकल्प होंगे पैसों के निवेेेश के लिए।
क्या करें:- आज अपने धन का सही उपयोग करें, आज अलग अलग जगहों पर निवेश करने की सोचे, आपको फायदा हो सकता है। 
क्या ना करें:- आज एक ही विचार पर अटके ना रहे, अपनी सोच को थोड़ा जागृत करके अपने फायदे के बारेमें सोचिए।

वृषभ:- आज अपने कामकाज के प्रति जोभी खामियां आपको दिखाई देती है उसे दूर करना होगा, आज अपनी खामियो को नजरअंदाज करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।
क्या करें:- आज अपने काम करने के तरीके को थोड़ा बदलना होगा, आपका काम करने का ध्येय सही है लेकिन आपके काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना होगा।
क्या ना करें:- आज ज़्यादा लापरवाह रहेंगे तो नुकसान हो सकता है, आज ज़्यादा हसी-मज़ाक में समय ना बिगाड़े।

मिथुन:- आज आपके मन में काफ़ी हलचल मची रहेगी, आपके मन में कई सारे सवाल पैदा होंगे लेकिन उसका उत्तर आपको नहीं मिलेगा या तो वो समझमे नहीं आयेगा।
क्या करें:- आज अपने विचारों पर काबू रखना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आज आपको लगेगा कि आपसे कोई कार्य या कोई मौका छूट रहा है और आप उसे हासिल नहीं करपा रहे।
क्या ना करें:- आज किसी मर्यादा या नियम के विरुद्ध जाने की कोशिश ना करें, आज आप कोई गलत कार्य या कोई निर्णय में भागीदार ना बनें।

कर्क:- अभी आप कुछ नया करने की सोच में है तो वह आपको जरूर करना चाहिए, लेकिन एक ही बात का ख्याल रखना है कि अभी के लिए आप जो भी कार्य करे उसे बड़े शांति और धीरज से करें।
क्या करें:- अभी जोभी परिस्थितियां आपके सामने है उसके अनुरूप कार्य करना होगा, जो जैसा चल रहा है उसे वेसा चलने देने मे ही सबकी भलाई है, ज़्यादा किसी को कुछ ना कहे।
क्या ना करें:- अपने निर्णयों के बारेमें अभी लोगों के साथ चर्चा करने का या उन्हें यह बात बताने का सही समय नहीं है, शायद लोगों की जलन आपके कार्य में अवरोध पैदा करें।

सिंह:- आज आपको अपने से बड़ो की सलाह पर चलना होगा, आज शायद आप उनकी बात मानने को राज़ी ना हो लेकिन उनकी बात को मानना आपके लिए अच्छे परिणाम दिला सकता है।
क्या करें:- आज अपने कार्य को सिद्ध करने केलिए आपसे जो बन पड़े उसे आपको करना होगा, अपनी पूरी मेहनत और प्रयत्न के साथ कार्य करें।
क्या ना करें:- आज हार मानकर ना बेठ जाए, अपने आपको साबित करने का एक और मौका जरूर दे। 

कन्या:- आज आप जो कार्य करेंगे उसमे आपको सफलता मिलने के योग बन रहें हैं, आज शायद सारे कार्य आपको अकेले करने पड़ सकते हैं।
क्या करें:- आज दूर की सोचते हुए कार्य करना होगा, आज भविष्य को लेकर कोई खास निर्णय ले सकते हैं।
क्या ना करें:- आज लोगों के साथ की ज़्यादा उम्मीद ना रखें, आज कोई भागीदारी के चक्कर में नही पड़ना चाहिए।

तुला:- आज काम मैं कुछ ज़्यादा ही व्यस्त रहते नज़र आएंगे, आज आपको काम करने की सही योजना बनाने की ज़रूरत है।
क्या करें:- आज अपने सपनों की दुनियां में से बाहर निकलने की ज़रूरत है, आज सपने देखने के चक्कर में अपनी हकीकत और अपने काम को ना भूल जाए।
क्या ना करें:- आज जल्दी से पैसा कमाने की जल्दबाजी ना करें, आज कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो।

वृश्चिक:- आज क्या अच्छा है क्या बुरा ये सोच के चक्कर में कही कुछ आपसे छूट ना जाये उसका ख्याल रखना होगा, आज जितने ज़्यादा विकल्पों के बारे में सोचेंगे उतना उलजन में रहेंगे।
क्या करें:- आज जो करना है उसे एक हि समय में कर दे, आज के दिन अपने कार्य या निर्णय को करने में विलंब ना करें।
क्या ना करें:- आज हद से ज़्यादा लोगों की बातों में नहीं आना है, आज आपको अपनी समजदारी से मुश्किलियों का सामना करना होगा।

धनु:- आज शायद किसी बात को लेकर आपके सोचने का तरीका गलत हो सकता है, आज आपकी सोच और आपके कार्य से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है जिसके कारण आज थोड़ा मन मोटाव हो सकता है।
क्या करें:- आज किसी भी चर्चा से दूर रहना आपके लिए सही होगा, आज किसी के साथ कोई जागड़ा ना मोड़ ले।
क्या ना करें:- आज दिल की बात को दिल मे ही रखना आपके लिए अच्छा है, आज किसी बात को लेकर चीड़ चिड़ा नही होना है।

मकर:- आज काम पूरा करने की जल्दी में अपने महत्व के काम में कोई बड़ी गलती ना हो उसका ख्याल रखना होगा, आज आपको गुस्सा भी बहुत जल्दी आ सकता है।
क्या करें:- आज आपसे जो गलती हो गई है उसके बारे में सोच सोच के खुद को और तकलीफ ना दे, बल्कि यह सोचे की उसे सुधारा कैसे जा सकता है।
क्या ना करें:- आज बिना सोचे समझे कोई कार्य ना करें, आज आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है।

कुंभ:- आज आपको अपने काम से या आपके लिए गये निर्णय से उतनी संतुष्टि नहीं होंगी, आज आपको अपने कार्य मे कोइ ना कोई परेशानी हो सकती है।
क्या करें:- आज आपको बहुत सारा कार्य करना पड़ सकता है लेकिन उस कार्य को एक सही तरीके के से करेंगे तो उसे पूरा करने में आसानी रहेगी।
क्या ना करें:- आज उतना भी काम करने में व्यस्त ना हो जाए कि आपकी सेहत को नुकसान पोहचे, आज खाने पीने में ध्यान रखना होगा।

मीन:- आज आपको लोगों के साथ थोड़ा समजोता करते हुए अपना दिन बिताना होगा, आज आपसी समझसे मिल कर कार्य करें।
क्या करें:- आज लोगों पर विश्वास रखने के साथ साथ अपने उपर भी विश्वास रखे, विश्वास के साथ कार्य करेंगे तो परिणाम और भी अच्छे मिल सकते हैं।
क्या ना करें:- आज जल्दी कार्य पूरा करने के चक्कर मे कोई महत्व का काम छुटे ना उसका ध्यान रखना होगा, आज सभी चीज़ को शांति से करें।

No comments:

Post a Comment