Sunday 30 July 2017

Numerology Predictions- 30 .July.2017

जानिए आपका आज का दिन अपनी जन्मतिथि के अनुसार❆ 


note:- अगर किसी जातक का जन्म 23 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक होगा 2+3=5(मूलांक ), इसी तरह अगर किसी का जन्म 29 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक (2+9=11)(1+1=2), 2(मूलांक)


❉जिनका जन्म 1,10,19,या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है|
क्या करें:- आज पैसों का निवेश करते वक़्त थोड़ा ध्यान रखें, आज ज़्यादा लाभ लेने के चक्कर में कही आपके पैसे फस ना जाए उसका ध्यान रखना होगा।
क्या ना करें:- आज के दिन कोई ज़मीन या घर लेने की ना सोचे, थोड़े वक़्त के बाद कही निवेश करने की सोचे

❉जिनका जन्म 2,11,20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होता है|
क्या करें:- आज आप जोभी फ़ैसला करें उसे लोगों के साथ चर्चा ज़रूर करें, आज लोगों से ली गई सलाह आपको बहुत काम आ सकती है।
क्या ना करें:- आज कोई भी कार्य बिना सोचें समझे ना करें, आज जोश में आकर होश नहीं खोना है, आज जल्दी जल्दी कोई कार्य ना करें।

❉जिनका जन्म 3,12,30,21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है|
क्या करें:- आज आप अपने सपने और फिलहाल की हकीकत को लेकर काफ़ी दुविधा में पड़ सकते हैं, आज आपको किसी एक को चुनना पड़ सकता है।
क्या ना करें:- आज किसी प्यार के रिश्ते में ना बंधे, आज आप किसी को बिना सोचे समझे कोई वचन ना करें, आज अपनी नादान हरकतों को संभालना होगा।

❉जिनका जन्म 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है|
क्या करें:- आज आपको अपने उपर विश्वास करते हुए कोई भी कार्य करना होगा, आज थोड़ा मन मे बेचेनी हो सकती है लेकिन अपने विश्वास को आज ज़रासा भी कमजोर ना होने दे।
क्या ना करें:- आज लोगों की बातों पर हद से ज़्यादा भरोसा ना करें, लोगों की बात को सुने, समझे लेकिन करें वही जो आपके लिए उचित हो।

❉जिनका जन्म 5,14,या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है|
क्या करें:- आज अपने किसी भी कार्य को बड़े सय्यम औऱ धीरज से करें, आज आपके पास सारी समस्याओं का हल हो सकता है सिर्फ आपको समझदारी से कार्य करना होगा।
क्या ना करें:- आज छोटी सी बात को बड़ा बनाने की ज़रूरत नहीं है, आज ज़्यादा भोलापन करके अपना ही नुकसान ना करें।

❉जिनका जन्म  6,15, या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है|
क्या करें:- आज समय का बिल्कुल भी व्यय करें बिना अपने ज़रूरी कार्य को तुरंत पूरा करना होगा, अच्छे समय की राह देखने में आया हुआ मोका हाथ से ना चला जाए।
क्या ना करें:- आज अपने काम को जल्दी से करना होगा, ज़्यादा आराम से करेंगे तो आज पीछे छूट जायेंगे, आज थोड़ा स्फूर्तिला रहेना होगा।

❉जिसका जन्म 7,16,या 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है|
क्या करें:- आज कोई कार्य आधे अधूरे ना छोड़े, आज वोहीँ कार्य हाथ में ले जो आप सही तरीके से पूरा कर सकते हैं बिना किसी रुकावट के।
क्या ना करें:- आज सरकारी कार्यो में ना पड़े, आज कोई नियम आपसे ना टूटे उसका ध्यान रखना होगा, गुस्से पर काबू रखना ज़रूरी है।


❉जिसका जन्म 8,17,या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है|
क्या ना करें:- आज आपके पास जो भी कार्य को लेकर ज़रूरी जानकारी है, या कोई ऐसी बात है तो उसे लोगो के साथ बाटे, आज कोई जानकारी गुप्त ना रखे।
क्या ना करें:- आज गलत बात को सही साबित करने की कोशिश ना करें, आज जिसकी गलती है उससे बात करें और उसे अपनी गलती का एहेसास कराए।

❉जिसका जन्म 9,18,या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 है|
क्या करें:- आज लोगों की बात का इतना भी गलत मतलब ना निकाले की लोग आपसे दूर होते नज़र आये, आज अपने दिमाग में किसी के लिए गलत राय ना बना बेठ।
क्या ना करें:- आज मन ही मन मे कोई गलत फेसला ना करले, आज सच्चाई जाने बिना अपना निर्णय लोगों के उपर ना थोंप दे।

No comments:

Post a Comment