Saturday 8 July 2017

✡Rashifal (08-July-2017)

✺जानिये टेरो कार्ड से आपका आज का दिन✺
  • मेष:- आज कोईभी काम शुरू करने से पहले अपने बडे-बुजुर्गो का थोडा सलाह-मशवरा ज़रूर करले, क्योंकि हो सकता है आप जो करना चाहते हैं वो सही है लेकिन आपका करने का तरीका गलत हो सकता है, आज आप को जोभी परिणाम मिलेंगे वो आपके सही या गलत कार्य सेही जुडा होगा.
  • वृष:- आज आप किसी गहरी सोच में रेह सकते हैं, पुरानी बात के बारेमें ज़्यादा गहराई से सोचकर अपने आपको दुःखी ना करे, बीती बातो को बदला नहीं जासकता लेकिन आने वाले कल को ज़रूर सुधारा जासकता है।
  • मिथुन:- आज आपको किसी चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए, आज आपको अपने काम से काम रखना है, आज आप अपने काम को जितना ज़्यादा वक़्त देगें आपको उतने ही अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं, आज आपको लोगों की बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देना है।
  • कर्क:- आज आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ ज़्यादा मेहनत करनी होंगी, लोगो को समझने की कोशिश करें, जितना अधिक आप लोगो के साथ तालमेल रखेगें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा, आज किसीभी बात की जल्दबाजी ना करें तो ही बेहतर होगा और सफलता प्राप्त करने में आसानी रहेंगी।
  • सिंह:- आज आप अपने आपसे ही सवाल करेंगे आप जोभी कार्य कर रहे है क्या उसमे आपको ख़ुशी मिल रही है, जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें आज अपने काम को लेकर काफी परिवर्तन लाने की जरूरत है, अपनी तुलना किसी और के साथ करना इतना भी ठीक नही।
  • कन्या:- आज आपके लिए दिन काफ़ी अनुकूल है, आज आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेगें, आज आपने जो कुछ भी सोचा होगा वो आप बेहद अच्छी तरहसे कर सकते हैं, आप का मन भी काफी शांत रहेगा, आज आपकी दी गई सलाह लोगो के लिए काफी लाभ दायक हो सकती है.|
  • तुला:- आज आपको अपने किसी ख़ास व्यक्ति के साथ समय बिताने का मोका मिलेगा, अगर आप विवाहित है तो अपने आने वाले नये भविष की तैयारी आप यह समय के दोरान कर सकते है, प्रिय-व्यक्ति के साथ यह समय काफी यादगार साबित होगा|
  • वृश्चिक:- आज आपको अपने सारे कर्मो का फल मिलने के योग है, आज तक आपने जिन जिन व्यक्तियों की मदद की है वो आपकी आज अहमियत समझेगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग बन रहे है, आज तक जिन व्यक्तिओ से दुरी थी वो दुरी मिटने के योग है।
  • धनु:- आज आपके लिए काफी समय अच्छा होगा, आज आप सही मायनों में अपनी समज का उपयोग करेंगे, आज तक आपने जो कार्य अधूरा छोड़ा है या पूरा नही हो सका वो कार्य पूरा करने का मौका आपको मिलरहा है, सिर्फ आपको समय के साथ चलना है और अपना कार्य पूरा करना है।
  • मकर:- आज आप उतना ही कार्य करना जितना आप कर सकते  हैं, देखीए लोगों की मदद करना अच्छी बात है लेकिन अपने आप को नुकसान या मुश्केलि में डालकर नही, पहले आप सम्भल जाइये फिर दुसरो को मदद करे।
  • कुंभ:- आज आपके सपने सच होने के योग है, आज आपको अपने खवाब  को पूरे करने के लिए आपके परिवार का साथ ज़रूर मिलेगा, अपनों की मदद से आप बहुत जल्द अपने सपनो को हकीकत में बदल सकते हैं, परिवार में आज खुशी का माहौल बना रहेगा।
  • मीन:- आज आपको सिर्फ अपने बारेमे सोचना है कि आप क्या करना चाहते हैं, लोगों को जो सोचना है वो सोचने दे, सब से ज्यादा ज़रूरी है के आप क्या सोचते है और क्या करना चाहते है, आपने अपनी औऱ जो बंधन बांध रखे हैं उसमें से बाहर आकर अपनी नयी पहेचान बनानी होगी।

No comments:

Post a Comment