Wednesday 12 July 2017

✡Rashifal (12-July-2017)

✬जानिए टेरो कार्ड से आपका आज का दिन

मेष:- अगर आपक किसी प्रेमसंबंध से जुड़े हुए है, तो आज आपको थोडा संभाल कर रहेना होगा, आज किसी भी बात पर भरोसा करने से पहेले दुबारा सोचे|
क्या करे:- आज आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना ले, आज आपको थोडा शांति और धीरज से काम लेना होगा, आज जल्दबाजी में किया हुआ काम आपको भारी पड़ सकता है|
क्या ना करे:- किसी एक व्यक्ति पर हद से ज्यादा विश्वास ना करे, शायद आज कोई आपका दिल तोड़ सकता है, थोडा ध्यान रखे किसी पर भरोसा करते वक़्त| 

वृष:- आज आप धार्मिक कार्यो में ज्यादा रूचि रख सकते है, आज आपको अपने अंदर पोजिटिव उर्जा का अनुभव हो सकता है, आज आपका मन प्रफुलित रहेगा|
क्या करे:- आज वोही कार्य करे जिससे आपको संतुष्टि मिलती है, आज अपने आपको लेकर ज्यादा जागृत हो सकते है|
क्या ना करे:- आज कोई एसा काम हाथ में ना ले जो आप समय से पूरा ना कर पाए और आपको वो बोज लगे, आज अपनी इच्छा और कार्य शक्ति के अनुरूप काम करे|

मिथुन:- आज आपको अपने इच्छा के अनुसार काम करने का मोका मिल सकता है, आपकी इच्छा को लेकर लोगो की राय थोड़ी अलग हो सकती है परंतु समय होते-होते लोग आपको और आपके काम को समझेंगे|
क्या करे:- आज आपको अपने काम को लेकर या किसी भी बात को लेकर सफ़लता मिलने के योग है लेकिन आपको आगे जाकर और भी चुनोतियो का सामना करना पड सकता है|
क्या ना करे:- आज आपको लोगो के हिसाब से नहीं चलना है, आज आपको अपने तरीके से कार्य करना होगा अपनी सोच से कार्य करे|

कर्क:- आज आपको लोगो के साथ बात करते वक्त थोडा ध्यान रखना होगा, कही आप ऐसा कुछ ना बोलदे जो दुसरो को अभी नहीं कहेना था, आज आपकी सदभावना का दूर उपयोग हो शकता है|
क्या करे:- आज आपने जो वचन दिया है उसका पालन करना होगा, आजतक आप जो साबित करना चाहते थे उसे साबित करना होगा|
क्या ना करे:- आज ज्यादा कोई काम या जोई भी बाते बड़ा-चडा कर ना करे, आज थोडा तोल-मोल कर बोले, ज्यादा बोलना आपको भारी पड़ सकता है|

सिंह:- आज आपका दिन आपके दोस्तों के साथ अच्छा रहेगा, आज लोगो के साथ मिलना जुलना हो सकता है, आज आपका मन प्रफुलित रहेगा, थोड़ी बहोत परेशानी सब के साथ होती है जीवन में, पर उससे भागना नहीं उसका सामना करना चाहिए|
क्या करे:- आज आप कही छुटियो में जाने का प्लान बना सकते है, थोड़ी रूकावट आने की संभावना है पर आगे जाते आप अपनी यात्रा ज़रूर पूरी कर सकते है|
क्या ना करे:- आज आप ज्यादा क्या अच्छा है क्या बुरा वो ना सोचे, ज्यादा सोचेंगे तो आपको ही परेशानी होगी, अपने आप को हालात पर छोड़ दे|

कन्या:- आज आपको जो भी परेशानी है उसका हल आपके सामने ही है पर आप उसे समज नही पा रहे, आपको जो लगता है के ये मुमकिन नहीं है उसे फिर से करने की सोचे, हो सकता है इस बार आपका काम हो जाएगा|
क्या करे:- आज आपको अपने जीवन साथी का साथ ज़रूर मिलेगा, आप उनकी राय ले कर कोई भी कार्य करेंगे उस्से आपको सफलता मिल सकती है|

क्या ना करे:- आज आपको मोके को सही तरह से उपयोग करना होगा, वरना आपको पछतावा हो सकता है, समय का सही इस्तेमाल करना होगा|

तुला:- आज आपको अपनी सारी शक्ति का इस्तमाल करके कार्य करना होगा, थोड़ी सी भी लापरवाई आपको नुकसान दे सकती है|
क्या करे;- आज लोगो को साथ में रखके काम करे, कही कुछ समजने में मुश्केली हो तो लोगो से मदद ज़रूर ले, लोगो का साथ-सहयोग आपको आज बहुत काम आ सकता है|
क्या ना करे:- आज कोई भी जानकारी गुप्त ना रखे, ऐसा करने से लोगो 
को बुरा लग शकता है, विश्वास भी उठ सकता है, आज अकेले कुछ भी निर्णय ना करे|

वृश्चिक:- आज आपका थोडा लालची सव्भाव हो सकत है, आपको अपने से ज्यादा दुसरो को क्या मिला वेसी सोच में रहेंगे, आपको समजना चाहिय सब की अपनी जिंदगी है, आज किसी भी बात में ज्यादा दखल अंदाजी ना करे|
क्या करे:- रिश्तों का महत्व समजना होगा, सिर्फ अपने बारे में सोचते रहना आपके लिए आज भारी पड़ सकता है, लोगोको समजे, उनकी ख़ुशी क्या है वो भी समजना होगा|
क्या ना करे:- आज अगर आपने अपना रवैया नही बदला तो लोग आपसे दूर होते नज़र आयेंगे|

धनु:- आज आपको अपने काम को लेकर थोडा समजोता करना पड सकता है, शायद आज आपको कोई ऐसा काम करना पड़े जो आपको पसंद नही है, या फिर आप करना नहीं चाहते, लेकिन आज आपको करना होगा|
क्या करे:- आज आपको अपने मन को मनाना होगा, अगर मन खुश होगा तो काम करने में आसानी रहेंगी, शुरुवात में मुश्किल होगी लेकिन जेसे-जेसे काम करेंगे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे|
क्या ना करे:- आज ज़यादा संभावनाओ में ना रहे, आज जो करना है वो आपको ही करना है, इस लिए जितना हो उतना जलदी हकीकत को अपना ले|

मकर:- आज आपको अपने भूतकाल की बातो को भूल कर बहार आना है, जो गलती आपने करी ही नही उसका दोष अपने आपको ना दे, बीती बातो को याद रखकर अपना आज बर्बाद ना करे|
क्या करे:- अगर आपको अपने जीवन में सब कुछ सही चाहिए तो आपको अपने आपको बदलना होगा, आपके बदल ने से आपके साथ अच्छा होना शुरु हो सकता है,|
क्या ना करे:- हार मानकर ना बेठे रहे, आपको लग रहा होगा सब कुछ ख़तम हो गया है पर अभी भी एक उम्मीद है, आपको वो उम्मीद नही छोडनी है|

कुंभ:- आज आपको मोका मिल सकता है, अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने का, आज आप जो कार्य करेंगे उसमे आपकी प्रसंशा हो सकती है, लोगो को आपका काम पसंद आ सकता है,|
क्या करे:- आज अपने आप पर भरोसा रखे, आपका भरोशा ही आपको अपनी मंजिल की ओर लेजा सकता है|
क्या ना करे:- आज अपने-आपको कोई भी कार्य करने से ना रोक, अपने आप को किसी भी बात को लेकर छोटा या नाकाबिल ना समझें।

मीन:- आज आप छोटी सी बात को बड़ा ना करे, आज आपको जो चीज़ बड़ी लग रही है असल में वो बहुत ही सामान्य है।
क्या करे:- समय के साथ जो बदलाव आ रहे है उसे अपनाले, ज्यादा इनकार करना अच्छा साबित नहीं होगा, बातो को गलत तरह से प्रस्तुत करना आपके लिए सही नहीं होगा, जो बदलाव आ रहे है उससे आप का फायदा है|
क्या न करे:- आज कोई अधूरे कार्य ना छोड़े, ज़ल्दबाज़ी में कोई कार्य अधुरा ना रहे उसका ध्यान रखना होगा, आज समय का सदुपयोग करे|

2 comments: