Friday 1 September 2017

✡Rashifal (1-sep -2017)

जानिए टैरो कार्ड से आपका आज का दिन



मेष:- आज अपने काम को लेकर ज्यादा जागृत रह सकते हैं, अपने काम को लेकर कोई नई सोच और नया तरीका आपके मन में आ सकता है, जो आपके काम में प्रगति दिलाने में मदद करेगा।
क्या करें:- आज अपने काम को लेकर लोगो के साथ जोभी बात करनी हो उसे बड़े साफ तरिके से प्रस्तुत करे, किसी भी बात को गुप्त या उल्जन भरा ना रखे।
क्या ना करें:- जो भी बीती बातें है उसे फिरसे ना दोहराये, आज प्यार के रिश्तों में आपको उतनी सफलता या उतनी सहानुभूति नहीं मिल पायेगी जितनी आप अपेक्षा कर रहे है|  

वृषभ:- आज अपने कार्य को लेकर आप थोड़े सोच विचार में हो सकते है, कोई सामान्य बात आज आपको बड़ी लगे और परेशान कर सकती है| 
क्या करें:- आज आपके साथ या आपके मन में जोभी विचार चल रहे हो उसे नज़रअंदाज़ ना करे, आपकी परेशानी का हल आप ही के पास है, आज जोभी अनुभव या जोभी परिस्थिति है उसे अलग तरीके से समझने की कोशिश करे| 
क्या ना करें:- आज कोई नई जगह जाना या अपने लिए कोई नई मिलकत लेने की ना सोचे, अभी के लिए कही पैसों का निवेश करना सही नहीं होगा| 

मिथुन:- आज छोटी बात को लेकर घर वालो के साथ नोकझोक हो सकती है, एक दूसरे को समझने में दिक्कत हो सकती है।
क्या करें:- जोभी परेशानी हो उसे अपनी माता या बहन के साथ बातचीत कर के हल करे, आज जोभी परेशानी या दुविधा आपके मन में चल रही हो उसे हल करने का तरीका थोड़ा अलग सोचना होगा जिस्से आपका काम हो जाए और बाकि लोगो को भी कोई दिक्कत ना हो| 
क्या ना करें:- आज ज़्यादा किसी एक ही मुद्दे पर सोचते रहना ठीक नहीं है, और बिना वजह किसी की बातो को गलत साबित ना करे, आज भले ही लोगो पर विश्वास करने में मुश्केली हो लेकिन उनकी दी गई सलाह को स्वार्थ और शक की नज़रों से ना देखें।

कर्क:- आज किसी प्यार के रिश्तों को लेकर मन काफी दुखी हो सकता है, कोई बात को लेकर आप अपनों से नाराज़ हो सकते है| 
क्या करें:- आज धन लाभ हो सकता है, लेकिन उसे सही जगह उपयोग करना बहुत ज़रूरी होगा, कोई ऐसी जगह उसका उपयोग करें के जहां आपको फायदा मिलता रहे, आज परिवार के साथ ज़्याद से ज़्यादा समय बिताना होगा| 
क्या ना करें:- आज आपकी काबिलियत औऱ आपकी अचाईओ का कोई गलत उपयोग नाकरे उसका ध्यान रखना होगा, लोगो के साथ काम से काम रखने में ही भलाई है| 

सिंह:- आज कोई भी लिखित कार्य में बड़ी सावधानी बरतनी होगी,कही कोई गलत शब्द का उपयोग ना हो उसका ध्यान रखना होगा, जोभी कागज़ी काम हे उसे बड़े ध्यान पूर्वक करे| 
क्या करें:- आज जोभी गलती या दुविधा नज़र आए तो उसे तुरंत सुधारना होगा, जोभी चीज़ो में बदलाव करना ज़रूरी है उसे फौरन बदल दे, कोई महत्वपूर्ण निर्णय और फैसला करने में आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे| 
क्या ना करें:- आज कोई भी परिस्थिति आपके सामने हो लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारना है, और पूरी महेनत के साथ जोभी परेशानी है उसका सामना करना होगा, आज दूसरे लोगो के बारेमे सोच ने के बजाय पहेले अपने बारेमें में सोचना होगा| 

कन्या:- आज किसी अनजान व्यक्ति को लेकर आप ज़्यादा प्रभावित हो सकते है, अपनों से ज़्यादा दूसरी व्यक्ति के ऊपर आपको ज़्यादा भरोसा रह सकता है,
क्या करें:- आज हँसी मजाक से भरा हुआ आपका दिन रहेगा, कोई नए प्यार के रिश्तों में बंधने का मोका मिल सकता है, नये दोस्त बनाने का मोका मिल सकता है, आज कला के प्रति आपकी रूचि ज़्यादा रहेगी|
क्या ना करें:- आज बिना वजह किसी बात की बहेश लोगो के साथ करने में अपना समय बर्बाद ना करे, आज लॉगो के साथ बात करते समय या हँसी मजाक में कोई गलत बात को ना छेड़े जिस्से सामने वाली व्यक्ति को दुख हो| 

तुला:- आज जोभी काम करेंगे या जोभी कार्य अभी तक कर रहे हे उसमे आपकी काम करने की इच्छा कम होती नज़र आ सकती है, काम को लेकर आप ज़्यादा आलसी और लापरवाह हो सकते है| 
क्या करें:- अपने कार्य में फिरसे वही प्रगति और रूचि लाने के लिए आपको कुछ नई तरकीबें सोचनी होगी, अभी तक जोभी कार्य कर रहे हैं उसमें कुछ बदलाव लाना बहुत जरुरी है।
क्या ना करें:- कोई अचानक लाभ होने की आशा पर बेठे ना रहे, आधी अधूरी मेहनत ना करें, अपने कार्य के प्रति ज्यादा बेदरकारी आपको आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकती है।

वृृृश्चिक:- आज छोटी छोटी बात को लेकर किसी के साथ झगड़ा या नाराज़गी ना रखे, रिश्तों में एक दूसरे पर भरोसा रखना बहुत ज़रूरी होता है| 
क्या करें:- आज कोई अच्छे मोके पर अपनों से मिलने का मोका मिल सकता है, आज घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, आजके दिन आपको कोई घर परिवार की ज़िम्मेदारी निभाने का मोका मिल सकता है|
क्या ना करें:- आज धन को लेकर कोई भी परेशानी बिना वजह ना करे, आज के दिन किसी भी बात का लालच करना या ज़्यादा किसी बात की अपेक्षा रखना परिवार के लोगो के बिच में गलत फेमि पैदा कर सकता है|

 धनु:- आज कोई किमती वस्तु या कोई महत्वपूर्ण बात को लेकर बहुत ज्यादा चौकन्ना रहना होगा, आज कोई आपकी अच्छाई का दुरुपयोग कर सकता है
क्या करें:- सामाजिक कार्य में अगर आपको कोई परेशानी हो या कुछ बात समझ में नहीं आती हो तो कोई सही व्यक्ति की सलाह लेना आज बहुत जरूरी होगा।
क्या ना करें:- आज सभी कार्य को खुद से करने की ज़िद रखना आपके लिए मुश्केलि पैदा कर सकता है, आज ज़्यादा किसी बात को लेकर अंधविश्वास ना रखें।

 मकर:- आज के दिन आपको कई सारे कार्य या जिम्मेदारियों को निभाना होगा, आज काम में और अपनी निज़ी ज़िन्दगी के बीच तालमेल रखना होगा।
क्या करें:- आज कोई बड़ा कार्य करने का मौका मिल सकता है, आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और सही साथी लोगों की ज़रूरत पड़ सकती है।
क्या ना करें:- आज आए हुए मोके को मना करना या अपने कार्य के प्रति बेदरकारी रखना आपको बहुत बड़ा नुकसान दिला सकता है।

 कुंभ:- आज आपको कुछ प्राप्त करने के लिए थोड़ी ज़्यादा मेहनत और साहस करना पड़ सकता है, आज जितना नीति नियम से कार्य करेंगे उतना अच्छा रहेगा।
क्या करें:- आज ज़रूरत के समय आपको लोगों का साथ मिल सकता है, आज जोभी लोग आपकी मदद या सहाय कर रहे हो उनका धन्यवाद करना ना भूले।
क्या ना करें:- किसी भी समय कोई भी परिस्थिति में अपने आपको किसी से कमज़ोर या नाकामियाब समझकर प्रयत्न छोड़ देने की गलती ना करें।

मीन:- दोस्तों के साथ आज समय अच्छा बिताने को मिल सकता है, आज कोई अच्छी खबर मिलने की वजह से खुशी का माहौल बना रहेगा।
क्या करें:- आज जोभी बात हो उसे साफ साफ बयां करना बहुत जरूरी है, आज किसी बात को लेकर अपने मन में दोराह ना रखें।
क्या ना करें:- आज धन को लेकर कोई भी गलत फेमी में ना रहें, हर एक बात को पैसों के साथ ना तोले, आज आपके व्यवहार से किसी को बुरा ना लगे उसका ध्यान रखना होगा।

No comments:

Post a Comment